- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Steven Smith ruled out of T20I series vs India; David Warner to captain Australia
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए स्टीवन स्मिथ, डेविड वॉर्नर करेंगे कप्तानी
मार्कस स्टोइनिस स्मिथ की जगह टीम में शामिल होंगे वहीं डेविड वॉर्नर टीम की कप्तानी करेंगे।
Published On Oct 07, 2017, 12:11 PM IST
Last UpdatedOct 07, 2017, 12:11 PM IST

जैसा कि पहले रिपोर्ट किया गया था कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ के कंधे में परेशानी है इस लिहाज से वे भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में शायद ही खेल पाएं। अब ताजा खबरें आई हैं कि स्टीवन स्मिथ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस बात की पुष्टि क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने की है। वैसे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम को भरोसा है कि स्मिथ शैफील्ड शील्ड टूर्नामेंट के पहले फिट हो जाएंगे। जैसा कि एशेज अगले महीने ही शुरू हो रही है उस लिहाज से यह ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए एक बड़ा झटका है। स्मिथ भारत के खिलाफ नागपुर में खेले गए पांचवें वनडे में चोटिल हो गए थे। और तबसे ही उनके कंधे में समस्या है।
ऑस्ट्रेलिया टीम के डॉक्टर रिचर्ड शॉ ने कहा, “उनके कंधे की एमआरई जांच करवाई गई है जिसमें कोई गंभीर बात सामने नहीं आई है लेकिन उनके लिए बढ़िया बात होगी कि वह अपने कंधे को न छेड़ें और उसे ठीक होने दें। हम इसके बाद देखेंगे कि वह कबतक ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी कर पाते हैं लेकिन हमें विश्वास है कि वह बाकी बचे शेफील्ड शील्ड सीजन के लिए उपलब्ध होंगे।”
इस बात की भी पुष्टि कर दी गई है कि मार्कस स्टोइनिस स्मिथ की जगह टीम में शामिल होंगे वहीं डेविड वॉर्नर टीम की कप्तानी करेंगे। स्टीवन स्मिथ के नहीं खेलने पर उनकी जगह ग्लेन मैक्सवेल खेलेंगे। जाहिर है कि ऑस्ट्रेलिया को 13 सदस्यीय स्क्वाड में से 11 खिलाड़ियों को चुनना कोई बड़ी बात नहीं होगी। जेसन बेनडॉर्फ अपने लेफ्ट आर्म एंगल वाली गेंदबाजी से विविधता लाएंगे। ऐसे में अन्य तेज गेंदबाजों एंड्रयु टाय और केन रिचर्डसन में से कोई एक ही अंतिम एकादश में जगह बना पाएगा। [ये भी पढ़ें: रांची टी20 (प्रिव्यू): टीम इंडिया की नजरें जीत के साथ आगाज पर]
ग्लेन मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 145 और 66 का स्कोर बनाया था। लेकिन इस मैच में उन्हें नीचे उतारा जा सकता है। शायद नंबर 3 पर। फिंच और वॉर्नर ओपनिंग करेंगे। इसके अलावा दो ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स और डेन क्रिस्टियान टीम को अच्छा बैलेंस देंगे। स्पिनर की भूमिका मैक्सवेल और एडम जांपा निभाएंगे।