स्‍टीवन स्मिथ को मिला बड़ा ऑफर, CPL में इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्‍लेस

कनॉडा की ग्‍लोबल टी-20 लीग में खेलने के बाद स्मिथ वेस्‍टइंडीज की केरेबियान प्रीमियर लीग में खेलते नजर आएंगे।

Edited By : Sandeep Gupta |Jul 25, 2018, 01:31 PM IST

Published On Jul 25, 2018, 01:31 PM IST

Last UpdatedJul 25, 2018, 01:31 PM IST

Steven Smith (File Photo) © Getty Images

बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद से लगातर बुरे दौर से गुजर रहे ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान स्‍टीवन स्मिथ का जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। कनॉडा की ग्‍लोबल टी-20 लीग में खेलने के बाद स्मिथ के लिए अब वेस्‍टइंडीज से भी अच्‍छी खबर आई है। स्‍टीवन स्मिथ को वेस्‍टइंडीज की केरेबियान प्रीमियर लीग (CPL) में खेलने का मौका मिला है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/sachin-tendulkar-is-mohammad-hafeezs-all-time-favourite-indian-cricketer-729003″][/link-to-post]

दक्षिण अफ्रीका की जमीं पर फरवरी में बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद स्‍टीवन स्मिथ एक बार फिर जून-जुलाई में कनॉडा में टी-20 लीग में मैदान पर लौटे थे। उन्‍हें सीपीएल में शाकिब अल हसन की जगह पर बारबाडोस ट्राइडेंट्स की टीम में जगह दी गई है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शाकिब अल हसन की जगह CPL में मिला मौका

बारबाडोस ट्राइडेंट्स के कोच रॉबिन सिंह ने कहा, “शाकिब अल हसन का हमारी टीम से न खेलने बड़ा नुकसान है। वो एक क्‍लास खिलाड़ी है, लेकिन हमें शाकिब के जगह एक अच्‍छा रिप्‍लेसमेंट मिला है। स्मिथ के आने से हमारे बल्‍लेबाजी क्रम में काफी मजबूती आ गई है।” रॉबिन सिंह ने कहा, “स्‍टीवन स्मिथ एक विश्‍व स्‍तरीय खिलाड़ी है। वो दुनिया के हर कोने में सभी फॉर्मेट में क्रिकेट खेल चुका है।” सीपीएल में डेविड वार्नर सेंट लूसिया स्‍टार्स की कप्‍तानी करते हुए नजर आएंगे। वार्नर भी ग्‍लोबल टी-20 टीम का हिस्‍सा रह चुके हैं।

लगा है एक साल का बैन

बता दें कि फरवरी में केप्‍टाउन टेस्‍ट के दौरान कैमरून बैनक्रॉफ्ट कैमरे में गेंद से छेड़छाड़ करते हुए कैद हुए थे। बाद में तत्‍कालीन कप्‍तान स्‍टीवन स्मिथ ने ये कबूल किया था कि उनके कहने पर ही बैनक्रॉफ्ट ने गेंद से छेड़छाड़ की। क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने इस पूरे षडयंत्र में शामिल कप्‍तान, उपकप्‍तान डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया था। बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया।

Editor's Pick