अब भी स्मिथ के खिलाफ गेंदबाजी करने का तरीका ढूंढ रहे हैं ब्रॉड

इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने बेन स्टोक्स और स्टीव स्मिथ को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 10, 2020, 07:01 PM IST

Published On May 10, 2020, 07:01 PM IST

Last UpdatedMay 10, 2020, 07:01 PM IST

स्टुअर्ट ब्रॉड (IANS)

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने टीम ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया है। साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की भी तारीफ की है।

डेली मेल ने ब्रॉड के हवाले से कहा, “मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि यहां कुछ नाम लेने का विकल्प है। लेकिन अगर मैंने तीन या चार के बारे में सोचूं तो मुझे ये 10-15 के बीच मिल सकता है। इसलिए मुझे ये कहना होगा कि स्टोक्स सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं, जिनके साथ मैं खेला हूं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ब्रॉड ने साथ ही स्मिथ की भी तारीफ करते हुए कहा, “बल्लेबाजों के खिलाफ, मैं अभी भी स्मिथ के खिलाफ गेंदबाजी करने का सबसे अच्छा तरीका खोज रहा हूं। वो गेंदबाजों की जिंदगी मुश्किल बनाते हैं। वो बड़े स्कोर बनाने के भूखे हैं।”

आखिर क्यों भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी लीगों में खेलने से रोकता है BCCI ; ये है असली वजह

स्टोक्स ने पिछले साल विश्व कप में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक 441 रन बनाए थे। स्टोक्स ने 2019 एशेज सीरीज के दौरान हेडिंग्ले टेस्ट में 11वें नंबर के बल्लेबाज जैक लीच के साथ 76 रनों की साझेदारी की थी।

उन्होंने इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक विकेट से रोमांचक जीत दिला दी थी। इस जीत के दम पर ही इंग्लैंड सीरीज ड्रॉ कराने में सफल रहा था।

Editor's Pick