add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

जो रूट का पसंदीदा खिलाड़ी बनना चाहते हैं पेसर स्‍टुअर्ट ब्रॉड

टखने की चोट से जूझ रहे इैं इंग्‍लैंड के अनुभवी पेसर स्‍टुअर्ट ब्रॉड।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Published on - July 21, 2018 5:46 PM IST

इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का कहना है कि वो एक ऐसा खिलाड़ी बनना चाहते हैं जिसे टेस्‍ट टीम के कप्तान जो रूट पसंद करें। ब्रॉड इस समय अपनी फिटनेस साबित करके एक अगस्त से भारत के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए वापसी करने की कोशिश में जुटे हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/t20-blast-joe-root-hits-unbeatan-half-century-for-yorkshire-against-lancashire-728086″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नॉटिंघमशर का यह तेज गेंदबाज ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोचना चाहता लेकिन अगले साल होने वाली एशेज सीरीज पर जरूर उनकी निगाहें लगी हुई हैं।

ब्राड ने स्काई स्पोटर्स न्यूज से कहा , ‘मुझे लगता है कि ज्यादा दूर के बारे में सोचना काफी खतरनाक है। इससे आपके दिमाग उस चीज से दूर चला जाता है जो सचमुच काफी अहम है।’

उन्होंने कहा , ‘मैं ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोचना चाहता, लेकिन मेरे लिए सबसे बड़ा लक्ष्य 2019 में एशेज सीरीज दोबारा हासिल करने पर लगा होगा। यह नंबर एक लक्ष्य है, सूची में सबसे ऊपर। लेकिन फिलहाल मुझे बेहतर क्रिकेटर बनना होगा, वैसा खिलाड़ी जिसे रूटी (जो रूट) पसंद करें।’

टखने की चोट से परेशान हैं ब्रॉड

वापसी की कोशिश में जुटे ब्रॉड पूर्ण फिटनेस हासिल करने की कोशिश करेंगे। उन्हें पिछले महीने स्पेकसेवर्स काउंटी चैम्पियनशिप में वारेस्टरशर के खिलाफ अपनी काउंटी टीम के लिए खेलते हुए टखने में चोट लग गई थी।