• Home
  • News
  • Stuart Broad wants to emulate James Anderson in career longevity

जेम्स एंडरसन की तरह सफल होना चाहते हैं स्टुअर्ट ब्रॉड, बताई ये वजह

ब्रॉड पेसर एंडरसन के 587 टेस्ट विकेट से 99 विकेट पीछे हैं

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 21, 2020, 10:18 AM IST

Published On Jul 21, 2020, 10:18 AM IST

Last UpdatedJul 21, 2020, 10:18 AM IST

Stuart Broad @ians

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड करियर को लंबा खींचने के मामले में टीम के अपने साथी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं और उन्होंने कहा कि वह कुछ और साल खेलने के लिए फिट हैं।

साउथम्पटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ब्रॉड को नजरअंदाज किया गया था लेकिन दूसरे टेस्ट में 34 साल के इस तेज गेंदबाज ने वापसी की। 30 जुलाई को 38 बरस के हो रहे एंडरसन को ओल्ड ट्रैफर्ड में चल रहे दूसरे टेस्ट से आराम दिया गया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड दौरे पर इस तेज गेंदबाज की जगह ले सकते हैं पेसर मोहम्मद आमिर

बीबीसी स्पोर्ट ने एंडरसन के हवाले से कहा, ‘जो जिमी ने किया है उसे क्यों नहीं दोहराया जाए, उसकी उम्र तक खेला जाए और उसकी तरह सफलता हासिल की जाए। मैं भूखा हूं। मेरा फिटनेस रिकॉर्ड अच्छा है। अगर मैं इसे लक्ष्य बनाऊं, अगर मैं कोई लक्ष्य बनाता हूं तो उसे हासिल करने के लिए मेरी भूख बढ़ जाती है।’

ब्रॉड पेसर एंडरसन के 587 टेस्ट विकेट से 99 विकेट पीछे हैं। उन्होंने कहा, ‘कभी कभी मुझे मेरी उम्र से अधिक के वर्ग में रखा जाता है। जिमी ने मेरी उम्र पार करने के बाद भी ये विकेट चटकाए हैं। मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकता।’

टी20 विश्‍व कप के रद्द होने से IPL का रास्‍ता साफ, यूएई में हो सकता है टूर्नामेंट

पहले टेस्ट की टीम से बाहर किए गए ब्रॉड ने इस फैसले की आलोचना करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने कहा, ‘टीम में वापस आकर अच्छा लग रहा है। यह मौका मिलना ही था लेकिन जब आप नहीं खेल रहे होते तो निराश होना स्वाभाविक है।’

Editor's Pick