×

ट्रेंट बोल्ट ने खतरनाक यॉर्कर से सुनील नरेन का किया शिकार, बीसीसीआई को हुआ भारी नुकसान

ट्रेंट बोल्ट ने कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के 18वें ओवर में सुनील नरेन के रुप में एकमात्र विकेट लिया. उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 31 रन खर्च किए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - April 17, 2024 10:20 AM IST

कोलकाता. आईपीएल 2024 में मंगलवार को कोलकाता नाइट राइ़डर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने एक खतरनाक यॉर्कर फेंकी, जिसने ना सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज सुनील नरेन का विकेट लिया, बल्कि बीसीसीआई को लाखों का नुकसान कर दिया.

पारी के 18वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट गेंदबाजी करने आए थे. इस ओवर की तीसरी गेंद को बोल्ट ने तेज यॉर्कर फेंकी. सुनील नरेन इस गेंद पर गच्चा खा गए और गेंद ने स्टंप को हिट किया. बोल्ट की यह गेंद लेग स्टंप पर जाकर लगी और स्टंप टूट गया. स्टंप टूटने के बाद खेल को रोकना पड़ा और फिर डगआउट से नया स्टंप लाया गया, जिसके बाद खेल शुरू हो सका.

बीसीसीआई को हुआ लाखों का नुकसान

रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल के दौरान उपयोग होने वाले एलईडी स्टंप की कीमत 10-20 लाख रुपए होते हैं. मैच के दौरान स्टंप के 2 सेट का इस्तेमाल होता है. जब भी बल्लेबाज चौका छक्का लगाता है तो यह अलग-अलग रंगों में फ्लैश करता है. वाइड और नो बॉल पर भी स्टंप में अलग-अलग रंग फ्लैश होते हैं. ऐसे में एक मुकाबले के दौरान के दौरान करीब 40-50 लाख रुपये के स्टंप का उपयोग किया जाता है. ट्रेंट बोल्ट की इस यॉर्कर ने बीसीसीआई का लाखों का नुकसान करा दिया.