VIDEO: 27 मीटर की लगाई दौड़, हार्दिक पांड्या ने लपका हैरतअंगेज कैच, यकीन करना मुश्किल

हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया और 19 गेंद में 32 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 09, 2024, 10:17 PM IST

Published On Oct 09, 2024, 10:17 PM IST

Last UpdatedOct 09, 2024, 10:17 PM IST

Hardik pandya

(Image credit- X)

नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश की टीम बुधवार को दूसरे टी-20 मैच में आमने-सामने हुई. इस मैच में नीतीश रेड्डी और रिंकू सिंह की विस्फोटक पारी देखने को मिली, वहीं फील्डिंग के दौरान हार्दिक पांड्या ने एक हैरतअंगेज कैच लपका. हार्दिक पांडया ने इस कैच को लपकने के लिए 27 मीटर की दौड़ लगाई.

भारतीय टीम ने इस मैच में बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 222 रन का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में बांग्लादेश के बल्लेबाज पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए. बांग्लादेश की पारी के 14वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी कर रहे थे, इस ओवर की तीसरी बॉल जो ऑफ स्टंप के बाहर थी, बांग्लादेश के बल्लेबाज रिशाद हुसैन ने इस गेंद पर हवाई स्वीप किया गया, यह गेंद मिड विकेट की दिशा में गई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस कैच को पकड़ने के लिए हार्दिक पांड्या ने बाईं तरफ दौड़ लगाई. उन्होंने लंबा ग्राउंड कवर किया और लगभग 27 मीटर की दौड़ लगाई और डाइव लगाकर इस कैच को लपका. इस कैच को लेते हुए हार्दिक पांड्या जमीन पर गिरे, मगर उन्होंने बॉडी को बैलेंस किया और कैच को नहीं गिरने दिया.

पांड्या ने बल्लेबाजी में भी दिखाया कमाल

हार्दिक पांड्या ने इस मैच में बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया और 19 गेंद में 32 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए.

Editor's Pick