add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

38 साल के एस बद्रीनाथ ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को कहा बाय-बाय

बद्रीनाथ ने 2 टेस्‍ट, 7 वनडे और 1 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - August 31, 2018 11:24 PM IST

तमिलनाडु के क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने आज इस खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।
मध्यक्रम के बल्लेबाज बद्रीनाथ ने भारत की तरफ से दो टेस्ट, सात वनडे और एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

38 साल के बद्रीनाथ ने शुक्रवार को चेन्‍नई स्थित तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ऑफिस में प्रैस कॉन्‍फ्रेंस में कहा, ‘ मैं अब अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहता हूं। अभी यह मेरी प्राथमिकता है। यह फैसला लेने में इसकी भूमिका अहम रही।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बद्रीनाथ ने अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में की थी। उन्‍होंने 145 फर्स्‍ट क्‍लास, 144 लिस्‍ट ए और 142 टी-20 मैच खेले। बद्रीनाथ ने फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में 54.49 की औसत से 10, 245 रन बनाए जिसमें 32 शतक और 45 अर्धशतक शामिल है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्‍ट में किया था डेब्‍यू

बद्रीनाथ ने फरवरी, 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्‍ट में डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने पहली पारी में 56 रन बनाए थे। इसके बाद उन्‍होंने एक और टेस्‍ट खेला। दो टेस्‍ट के बाद उन्‍हें कभी भी दोबारा टीम इंडिया में जगह नहीं मिली जबकि उन्‍होंने घरेलू क्रिकेट में ढेरों रन किए। उन्‍होंने 7 वनडे इंटरनेशनल मैच 2008 और 2011 में खेले।

आईपीएल में कुल 1, 667 रन बनाए

तमिलनाडु के बद्रीनाथ आईपीएल में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की ओर से खेलते रहे। उन्‍होंने 114 मैचों में 28.25 की औसत से कुल 1,667 रन बनाए। इस साल बद्रीनाथ टीवी पर क्रिकेट एक्‍सपर्ट के रूप में भी दिखे।