- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sunil gavaskar appropriate time to start womens indian premier league 3965393
सुनील गावस्कर की सौरव गांगुली से अपील, अगले साल से शुरू हो महिला IPL
भारतीय महिला टीम को खिताबी मुकाबले में 85 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी.
Published On Mar 09, 2020, 01:56 PM IST
Last UpdatedMar 09, 2020, 01:56 PM IST
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने महिला आईपीएल (Women’s IPL) कराने पर जोर दिए जाने की वकालत की. पूर्व दिग्गज बल्लेबाज का मानना है कि महिला क्रिकेट को नई ऊचाईयों तक पहुंचाने के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी है. आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2020 के फाइनल तक के सफर के दौरान भारतीय महिला टीम अजेय रही थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को 85 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी.
सुनील गावस्कर ने कहा कि अपराजेय रहकर भारत का फाइनल में पहुंचना दिखाता है कि चीजें सही दिशा में जा रही है. इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा ,‘‘मैं सौरव गांगुली और बीसीसीआई से कहना चाहता हूं कि अगले साल से महिलाओं का आईपीएल भी शुरू किया जाये ताकि और प्रतिभायें सामने आ सकें. भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और भारतीय टीम के इस प्रदर्शन के बाद और प्रतिभायें सामने आयेंगी.’’
पढ़ें:- Coronavirus Effect: जो रूट के हाथ न मिलाने के निर्णय पर जस्टिन लैंगर का करारा जवाब, कहा- हमारे पास…
उन्होंने कहा ,‘‘यदि आठ टीमें नहीं भी है तो महिलाओं का आईपीएल हो सकता है. इससे प्रतिभाओं को मौका मिलेगा. बीसीसीआई महिला क्रिकेट का बखूबी ख्याल रख रहा है और यही वजह है कि महिला क्रिकेट ने इतनी तरक्की की है. टूर्नामेंट शुरू होने से एक महीना पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची और मेजबानों के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज भी खेली.’’
पढ़ें:- हार्दिक पांड्या की वापसी; दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
उन्होंने स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर का उदाहरण दिया जिन्हें बिग बैश लीग खेलने का काफी फायदा मिला. ‘‘स्मृति और हरमनप्रीत ने महिला बिग बैश लीग खेला जिसका उन्हें काफी फायदा मिला. ठीक उसी तरह जैसे आईपीएल से भारतीय पुरूष क्रिकेटरों को फायदा मिला है.’’