- क्रिकेट न्यूज़
- News
- sunil gavaskar expects vaibhav suryavanshi to play first t20 against england
'वह पहला मैच खेलेगा क्योंकि', प्लेइंग इलेवन को लेकर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी
बिहार के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. जिसपर कई दिग्गज टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं. भारत के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह पहला मैच खेलेगा क्योंकि यह एक नयी सीरीज की शुरुआत होगी.
Published On Jun 29, 2026, 11:26 PM IST
Last UpdatedJun 29, 2026, 11:26 PM IST
भारत को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में शर्मनाक में हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला.
जिसपर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही हैं.अब भारत के दिग्गज सुनील गावस्कर ने सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलनी की वकालत की है. उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी के निर्भीक अंदाज से मेजबान टीम हैरान हो सकती है.
वैभव सूर्यवंशी पर क्या बोले सुनील गावस्कर
भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह पहला मैच खेलेगा क्योंकि यह एक नयी सीरीज की शुरुआत होगी और वह टीम को जबरदस्त शुरुआत दिला सकता है. आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हार से उबरने का यह सबसे अच्छा तरीका है. गावस्कर ने कहा कि उसे टीम में कैसे शामिल किया जाए, यह वाकई एक मुश्किल काम होगा क्योंकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों ने ही बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. आप ऐसी जोड़ी को नहीं तोड़ना चाहेंगे जिसने आपको अच्छे नतीजे दिए हों.
आयरलैंड में नहीं मिली थी डेब्यू कैप
15 साल के सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू नहीं कराया गया जिसमें भारत को सीरीज में 0-2 से हार मिली. लेकिन गावस्कर का मानना है कि सीनियर खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम में बिताया गया उनका समय बहुत फायदेमंद रहा है और वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में एक ‘सरप्राइज पैकेज’ साबित हो सकते हैं.