- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sunil Gavaskar: I don’t think Hardik Pandya is an all-rounder
सुनील गावस्कर ने कहा, जिसे हार्दिक को ऑलराउंडर कहना है कहे, मैं नहीं कहूंगा
गावस्कर ने टीम इंडिया के कोहली पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहने को हार का कारण बताया।
Published On Sep 03, 2018, 04:07 PM IST
Last UpdatedSep 03, 2018, 04:07 PM IST
Hardik Pandya (Getty Images)
भारतीय टीम के इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद कोच रवि शास्त्री से लेकर कप्तान विराट कोहली हर किसी को आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। लेकिन हार्दिक पांड्या अपने खराब प्रदर्शन के चलते समीक्षकों ने निशाने पर हैं। पूर्व वेस्टइंडीज दिग्गज माइकल होल्डिंग पहले ही बयान दे चुके हैं कि पांड्या टेस्ट ऑलराउंडर नहीं हैं और अब भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया है।
गावस्कर ने साउथम्पटन टेस्ट के बाद प्रेसेंटेशन कार्यक्रम के दौरान कहा, “आप हार्दिक पांड्या को ऑलराउंडर कहना चाहते हैं? जो भी पांड्या को ऑलराउंडर कहना चाहता है कहे लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता है।”
विराट कोहली पर जरूरत से ज्यादा निर्भर टीम इंडिया
पूर्व भारतीय कप्तान ने टीम इंडिया के विराट कोहली पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहने को सीरीज हार का कारण बताया। उन्होंने कहा, “जब आप पांच बल्लेबाजों के साथ खेलते हैं तो आप ऐसी स्थिति में आने के लिए मजबूत हो जाते हैं, जहां आप एक खिलाड़ी, विराट कोहली पर आपके लिए बड़े शतक बनाने के लिए निर्भर हो जाते हैं। वो हर बार ये नहीं कर सकता, वो भी इंसान हैं।”
भारतीय बल्लेबाजी की ओलाचना करते हुए गावस्कर ने कहा, “साउथम्पटन में कमियां साफ नजर आई। पहले के मैचों में गेंद ज्यादा घूम रही थी इसलिए सलामी जोड़ी संघर्ष करती नजर आई। लेकिन यहां दोनों पारियों में तो ऐसा नहीं हुआ था।”
साउथम्पटन टेस्ट में भारत की दोंनो पारियों में निचले बल्लेबाजी क्रम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। हालांकि गावस्कर ने माना कि कोहली, रहाणे जैसे खिलाड़ियों के आउट होने के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों से जीत दिलाने की अपेक्षा करना सही नहीं है। गावस्कर ने कहा, “कोहली-रहाणे की साझेदारी टूट जाने के बाद निचले क्रम से टीम को बचाने की उम्मीद करना, उनसे 60-70 रन बनाने की अपेक्षा करना थोड़ा ज्यादा है।”