बुमराह के गेंदबाजी एक्शन के आलोचकों पर भड़के सुनील गावस्कर

पूर्व क्रिकेटर्स सुनील गावस्कर और इयान बिशप ने जसप्रीत बुमराह के एक्शन को सही बताया।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 01, 2019, 04:46 PM IST

Published On Sep 01, 2019, 04:46 PM IST

Last UpdatedSep 01, 2019, 04:46 PM IST

जसप्रीत बुमराह (AFP)

जसप्रीत बुमराह (AFP)

भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका टेस्ट के दूसरे दिन अपने करियर की पहली हैट्रिक दर्ज की। इसी के साथ बुमराह टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय बन गए। मैच के दौरान कमेंट्री बॉक्स में मौजूद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर भारतीय तेज गेंदबाज की उपलब्धि के गवाह बने, जिन्होंने बुमराह के एक्शन की आलोचना करने वालों को गलत बताया।

कमेंट्री के दौरान वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने बुमराह का प्रदर्शन देखकर कहा, “मैं ये भरोसा नहीं कर पा रहा हूं कि कुछ लोग बुमराह के एक्शन की वैधता पर सवाल उठाते हैं। उसका एक्शन अनोखा है लेकिन नियमों के अंतर्गत है। वास्तव में, ये सबसे साफ सुथरा एक्शन है। कुछ लोगों को आइना देखने को जरूरत है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पूर्व भारतीय कप्तान ने बिशप की बात पर सहमति जताई। गावस्कर ने कहा, “क्या आप उनके नाम बता सकते हैं? कौन हैं ये लोग जो बुमराह के एक्शन पर सवाल उठा रहे हैं?”

दिग्गजों ने की जसप्रीत बुमराह की तारीफ, हरभजन सिंह ने कहा- नायाब हीरा

बुमराह के एक्शन पर आगे बात करते हुए पूर्व कप्तान ने कहा, “आप उसे करीब से देखें, कुछ कदम और फिर वो मूमेंटम हासिल करता है और गेंद को सीधे हाथ से रिलीज करता है। अब आप मुझे बताएं उसका हाथ कहां मुड़ा? ये पूरी तरह से ठीक है। लोगों को अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है।”

बुमराह ने जमैका टेस्ट के दूसरे दिन 9.1 ओवर में 16 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।

Editor's Pick