रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ी को टीम से बाहर रखना जायज नहीं : सुनील गावस्कर

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वाइजैग टेस्ट में सात विकेट झटके।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 05, 2019, 12:36 PM IST

Published On Oct 05, 2019, 12:36 PM IST

Last UpdatedOct 05, 2019, 12:36 PM IST

सुनील गावस्कर © CricketCountry

सुनील गावस्कर © CricketCountry

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का कहना है कि रविचंद्रन अश्विन जैसे गेंदबाज को टेस्ट टीम के बाहर रखना जायज नहीं है। स्पिन गेंदबाज अश्विन को वेस्टइंडीज दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज में जगह नहीं मिली थी, जिसकी गावस्कर ने काफी आलोचना की थी।

गावस्कर ने कहा कि अश्विन को टेस्ट टीम से बाहर किए जाने का कारण उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि कुछ और है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “मुझे लगता है कि कारण केवल उसका प्रदर्शन नहीं है, जिसकी वजह से उसके जैसे रिकॉर्ड वाला खिलाड़ी खुद को अक्सर टीम से बाहर पाता है। ऐसा गेंदबाज जिसने करीबन 350 विकेट लिए हैं, उसे इस तरह से किनारे नहीं किया जाना चाहिए।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में वापसी करने के साथ ही अश्विन ने पहले टेस्ट में सात विकेट लेकर एक बार फिर खुद को भारतीय टेस्ट टीम का प्रमुख स्पिनर साबित किया।

मयंक पर दादा का बड़ा बयान, कहा- एक शतक के बाद हम कहने लगते हैं…

मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे दिग्गज क्रिकेटर गावस्कर ने कहा, “अश्विन का चयन निश्चित होना चाहिए। ये चीज कि उसे (टीम में चयन को लेकर) कंफर्ट नहीं महसूस कराया गया है उसके संघर्ष करने का एक कारण है। उसका ये महसूस करना जरूरी है कि उसके आसपास के लोगों को उस पर भरोसा है। जब आपको ऐसा महसूस नहीं होता है, जब आपको बार बार किनारे किया जाता है, तो आप अतिरिक्त करने की कोशिश करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि वो हमेशा तुलना की वजह से भी संघर्ष करता है। जब वो ऑस्ट्रेलिया में खेलता है तो नाथन लियोन से उसकी तुलना की जाती है। वो ऐसा कर रहा, वैसा कर रहा है लेकिन लियोन भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी कर रहा है। उसी तरह से इंग्लैंड में जब मोइन अली को 6 या 7 विकेट मिलते हैं तो आप कहते हैं कि उसे (अश्विन) उतने विकेट नहीं मिले। ऐसा होता है।”

Editor's Pick