• Home
  • News
  • Sunil Gavaskar: West Indies will hope to put pressure on the Indian batting without Virat Kohli

'T20 में विराट कोहली की गैरमौजूदगी से विंडीज को मनोवैज्ञानिक बढ़त'

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी-20 रविवार को कोलकाता में खेला जाएगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 04, 2018, 01:26 PM IST

Published On Nov 04, 2018, 01:26 PM IST

Last UpdatedNov 04, 2018, 01:26 PM IST

West-Indies (IANS Photo)

पूर्व कप्‍तान सुनील गावस्‍कर का मानना है कि भारतीय टीम के लिए नियमित कप्‍तान विराट कोहली के बगैर मौजूदा वर्ल्‍ड चैंपियन वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज आसान नहीं होगी।

कोहली ने हाल में संपन्‍न विंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में लागातार तीन शतक लगाए थे। भारत और विंडीज टीम रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस में पहले टी-20 में आमने-सामने होंगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टीम ने विंडीज के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज 2-0 से जबकि वनडे सीरीज 3-1 से जीती थी।

गावस्‍कर ने टाइम्‍स ऑफ इंडिया में अपने कॉलम में लिखा, ‘भारतीय टीम टी-20 सीरीज में विराट कोहली के बगैर उतरी है। हालांकि टीम इंडिया ने एशिया कप में दिखाया कि वो कोहली के बगैर जीत सकती है। वनडे में विंडीज ने कुछ मैचों में कोहली को शतक बनाने से रोक दिया इसका बहुत बड़ा मनोवैज्ञानिक बढ़त विंडीज को है।’

भारतीय टीम को इस सीरीज में अनुभवी विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का भी साथ नहीं मिलेगा। टीम इंडिया में कई नए खिलाड़ी भी शामिल हैं।

बकौल गावस्‍कर, ‘ मेहमान विंडीज की कोशिश भारतीय बल्‍लेबाजी क्रम पर दबाव बनाने की होगी और वो चाहेगी कि जल्‍दी विकेट लेकर टीम इंडिया के नए बल्‍लेबाजों को दबाव में लाए। भारतीय बल्‍लेबाजों के पास टी-20 में खेलने का अपार अनुभव है क्‍योंकि वो आईपीएल में खेलते हैं। लेकिन हमने पीछे देखा है कि फ्रेंचाइजी और इंटरनेशनल मैच में खेलने में फर्क होता है।’

धोनी की गैरमौजूदगी में रिषभ पंत और दिनेश कार्तिक के लिए शानदार मौका

गावस्‍कर ने अपने कॉलम में लिखा है कि कोहली के अलावा एमएस धोनी भी इस सीरीज में नहीं हैं। ऐसे में युवा विकेटकीपर रिषभ पंत और दिनेश कार्तिक के लिए मौके को भुनाने का ये शानदार समय है। वो यहां बेहतरीन प्रदर्शन कर भविष्‍य के लिए अपनी जगह पक्‍की कर सकते हैं।

Editor's Pick