• Home
  • News
  • Sunil Narine created history, becoming the first foreign player to play 200 matches in the IPL

सुनील नरेन ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने पहले विदेशी खिलाड़ी

केकेआर के स्टार स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन ने एक बड़ॉ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं.

Edited By : Bhaskar Tiwari |May 16, 2026, 08:41 PM IST

Published On May 16, 2026, 08:41 PM IST

Last UpdatedMay 16, 2026, 08:41 PM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया है. शनिवार को कोलकाता के इडेन गार्डेन्स में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ उतरते ही उन्होंने अपने 200 आईपीएल मैच पूरे कर लिया है. आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले वह पहले विदेशी खिलाड़ी हैं. सुनील नरेन केकेआर की तरफ से भी 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

नरेन 2012 में केकेआर से जुड़े थे और उसके बाद से लगातार इसी टीम के लिए खेल रहे हैं. नरेन टीम के बड़े मैच विनर हैं. टीम को 2012, 2014 और 2024 में चैंपियन बनाने में त्रिनिदाद एवं टोबैगो के इस खिलाड़ी का अहम योगदान रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

केकेआर के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने नरेन

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों में सुनील नरेन का नाम सबसे ऊपर है. गुजरात के खिलाफ मैच में नरेन अपना 200वां मैच खेल रहे हैं. नरेन के बाद किरोन पोलार्ड 189 मैच के साथ दूसरे, एबी डिविलियर्स और डेविड वॉर्नर 184 मैच के साथ संयुक्त रूप से तीसरे, ड्वेन ब्रावो 161 मैच के साथ चौथे और फाफ डु प्लेसिस 154 मैच के साथ पांचवें स्थान पर हैं.

वहीं केकेआर के लिए सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में नरेन 200 मैच के साथ पहले स्थान पर हैं. आंद्रे रसेल 133 मैच के साथ दूसरे, गौतम गंभीर 108 मैच के साथ तीसरे, युसूफ पठान 106 मैच के साथ चौथे और वरुण चक्रवर्ती 92 मैच के साथ पांचवें स्थान पर हैं.

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी

सुनील नरेन- 200

कीरोन पोलार्ड- 189

एबी डी विलियर्स- 184

डेविड वॉर्नर- 184

ड्वेन ब्रावो- 161

आईपीएल में कैसा रहा है प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले खेले 199 मैचों की 126 पारियों में 22 बार नाबाद रहते हुए नरेन ने 1,820 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक और 1 शतक आया है. इसके अलावा 197 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 203 विकेट लिए हैं. नरेन आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज भी हैं और सर्वाधिक सफल गेंदबाजों की सूची में युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार के बाद तीसरे नंबर पर हैं.

Editor's Pick