×

सुनील नरेन का नया गेंदबाजी एक्शन नियमों के मुताबिक सही: आईसीसी

नरेन को अगले माह होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - February 4, 2016 1:07 PM IST

सुनील नरेन © Getty Images
सुनील नरेन © Getty Images

वेस्टइंडीज के दिग्गज स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की जांच कर रहे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अधिकारियों ने कहा है कि उनका नया एक्शन आईसीसी नियमों के मुताबिक सही है। समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक, स्थानीय मैच रेफरी माइकल रगुनाथ और क्रिकेट प्रशासक जेफ्री गुइलेन ने कहा है कि उन्होंने घरेलू मैचों में नरेन का नया एक्शन देखा है और कहा है कि इसमें कोई खराबी नहीं है। नरेन की हिस्सेदारी वाले दो घरेलू मैचों में रेफरी रहे रगुनाथ ने कहा कि उन्हें मैदान पर मौजूद अंपायरों से नरेन के एक्शन के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली। ये भी पढ़ें: अभी कोच पद के लिए तैयार नहीं हूं: सौरव गांगुली

उन्होंने कहा, “मैं दोनों मैचों में रेफरी था और मैं तभी कुछ कर सकता हूं जब मैदान पर मौजूद अंपायर गेंदबाज के खिलाफ शिकायत करें।” उन्होंने कहा, “नरेन ने दोनों मैच खेले और अंपायरों ने उनके खिलाफ कुछ भी नहीं कहा। हमने उनके एक्शन की वीडियो रिकार्डिग को देखा तो हमने पाया की उनका एक्शन नियमों के मुताबिक सही है।” पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ नरेन के गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की गई थी। उसके बाद उनके एक्शन की जांच की गई थी। ये भी पढ़ें: पहले वनडे में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 39 रनों से हराया

नरेन को अगले माह होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। आपको बता दें नबंवर में श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के दौरान नरेन के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध पाया गया था। एक स्वतंत्र निरिक्षण के दौरान पाया गया था कि उनकी कोहनी 15 डिग्री से ज्यादा घूमती है। टी 20 विश्व कप आठ मार्च से भारत की मेजबानी में खेला जाएगा।

TRENDING NOW

2015 विश्व कप के लिए भी नरेन को टीम में शामिल किया गया था लेकिन 2014 चैम्पियंस लीग टी-20 में गेंदबाजी एक्श्न की शिकायत के बाद उन्होंने अपने एक्शन में सुधार करने के लिए अपना नाम वापस ले लिया था।