×

सनी लियोन ने खरीदी क्रिकेट टीम

सनी लियोन सचिन तेंदुलकर की फैन हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 24, 2016 5:14 PM IST

सनी लियोन © IANS
सनी लियोन © IANS

पूर्व पोर्नस्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन की हर नई फिल्म उन्हें दगा दे रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी उन्हें खास सफलता नहीं मिल रही है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मस्तीजादे का भी यही हाल हुआ और वह दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकामयाब रही। यही कारण है कि सनी लियोन अब दूसरे व्यवसाय में अपना ध्यान लगा रही हैं और अब वह खुद का व्यवसाय शुरू करने में खासी दिलचस्पी ले रही हैं। सोमवार को सनी ने अपनी नई टीम चेन्नई स्वेगर्स के बारे में जानकारी दी जो बॉक्स क्रिकेट लीग के अगले सीजन में खेलेगी। बॉक्स क्रिकेट लीग एक रियलिटी शो क्रिकेट टूर्नामेंट है जो एकता कपूर के द्वारा चलाया जा रहा है इसमें कई जाने माने कलाकार बतौर क्रिकेटर शिरकत करते हैं। ये भी पढ़ें: तो इसलिए ज्यादा छक्के नहीं मारते विराट कोहली

सनी ने क्रिकेट टीम को खरीदने के अपने निर्णय को जायज बताते हुए कहा कि वैसे तो वह कई खेलों को पसंद करती हैं, लेकिन भारत में आने के बाद उनमें क्रिकेट को लेकर जुनून जागा। सनी ने आगे कहा, “मुझे स्पोर्ट्स पसंद हैं और मैं अपनी जिंदगी के दौरान कई प्रकार के खेलों से जुड़ी रही हूं। फटबॉल मेरा पसंदीदा खेल हैं। जब मैं छोटी थी तब मैं यह खेल खेला करती थी। साथ ही बचपन में मैंने पिंग-पॉन्ग, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल भी खेली है। लेकिन क्रिकेट ही एक ऐसा खेल है जिसको लकेर मैं जुनूनी हूं। यह देखने में मुझे अच्छा लगता है।” हालांकि सनी ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्हें इस खेल की बारिकियों को समझना अभी बाकी है। ये भी पढ़ें: यह क्रिकेट खिलाड़ी जो भारत-पाकिस्तान दोनों टीमों के लिए खेला

“जब मैं बड़ी हो रही थी तब मैंने ज्यादा क्रिकेट नहीं देखी लेकिन मैं इसके बारे में मेरे पापा को बात करते जरूर सुना करती थी। अगर वह जिन्दा होते तो यह सब उन्हीं के लिए होता।” सनी ने कहा कि वह सचिन तेंदुलकर की प्रशंसक हैं। जैसा कि सचिन ने क्रिकेट के बारे में कुछ नई बातों को सीखा है तो उन्होंने निर्णय लिया है कि वह अपने खिलाड़ियों के लिए प्रेरक की भूमिका निभाएंगी। सनी जिनकी आने वाली फिल्में स्किन फिल्क वन नाइट स्टैंड और बेइमान लव हैं ने कहा, “मैं उम्मीद करती हूं कि चेन्नई स्वेगर्स टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत करेगी और कुछ मैच जीतेगी। योजना यह है कि इस सीजन में ज्यादा से ज्यादा मैच जीते जाएं। मुझे मैदान पर प्रेरक बनना व खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाना पसंद है।

TRENDING NOW

सनी ने खुद बॉलीवुड में जगह एक रियलिटी शो बिग बॉग में आने के बाद बनाई थी। जब वह बिग बॉस में शामिल हुई थीं तब शो में शामिल होने वाले कई सदस्यों से शुरुआत में यह बात नहीं बताई गई थी कि वह पोर्न स्टार हैं। सनी की पहली बॉलीवुड फिल्म महेश भट्ट की कामुक थ्रिलर फिल्म जिस्म 2 थी। इस फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा और अरनोदय सिंह मुख्य किरदार में नजर आए थे। सनी की टीम चेन्नई स्वेगर्स में टीवी जगत के कई जाने माने चेहरे शामिल हैं। चेन्नई ने हर खिलाड़ी को उनकी प्लेइंग स्टाइल को दर्शाता हुआ अलग नाम दिया है।
ये भी पढ़ें: तो इसलिए ज्यादा छक्के नहीं मारते विराट कोहली