SRH ने तोड़ा RCB का 11 साल पुराना रिकॉर्ड, खड़ा किया IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL 2024 के 8वें मैच में 3 विकेट पर 277 रन बनाए जो IPL इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है.

Edited By : Vanson Soral |Mar 27, 2024, 09:30 PM IST

Published On Mar 27, 2024, 09:30 PM IST

Last UpdatedMar 27, 2024, 09:30 PM IST

SRH SCORE

PIC- IPL 2024

IPL 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने इतिहास रच दिया है. हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL का सबसे बड़े टोटल बना दिया है. हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 277 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके साथ ही RCB का सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड टूट गया. इससे पहले आरसीबी ने IPL 2013 में पुणे के खिलाफ 5 विकेट पर 263 रनों का स्कोर खड़ा किया था.

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया जो बेहद गलत साबित हुआ. हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों की पहले ओवर से जमकर धुनाई की जो 20वें ओवर तक जारी रही.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

IPL में सर्वाधिक टीम स्कोर

  • 277/3 – एसआरएच बनाम एमआई, 2024 हैदराबाद में
  • 263/5 – आरसीबी बनाम पीडब्लूआई, 2013 बेंगलुरु में
  • 257/5 – एलएसजी बनाम पीबीकेएस, 2023 मोहाली में
  • 248/3 – आरसीबी बनाम जीएल, 2016 बेंगलुरु में

 

हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्करम के बीच 116 रनों की नाबाद साझेदारी हुई जो SRH के लिए चौथे विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. इस साझेदारी से पहले ओपनर ट्रैविस हेड और फिर अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतक जड़े. हेड 62 और अभिषेक 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों पर 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 80 रनों की तूफानी पारी खेली और नाबाद लौटे. वहीं, मार्करम ने नाबाद 42 रन बनाए.

IPL में SRH के लिए चौथे विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

  • 116* – हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्करम बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
  • 93* – एमसी हेनरिक्स और युवराज सिंह बनाम डीसी, दिल्ली, 2017
  • 80 – कैमरून व्हाइट और थिसारा परेरा बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2013
  • 79 – केन विलियमसन और यूसुफ पठान बनाम सीएसके, हैदराबाद, 2018
  • 77 – अभिषेक शर्मा और प्रियम गर्ग बनाम सीएसके, दुबई, 2020

इस मैच में डेब्यूटेंट क्वेना मफाका की जमकर पिटाई हुई. उन्होंने 4 ओवर में 66 रन लुटाये. इस तरह वह IPL में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाजों में शामिल हो गए.

IPL पारी में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज

  • 70 – बासिल थम्पी, एसआरएच बनाम आरसीबी, 2018
  • 69 – यश दयाल, जीटी बनाम केकेआर, 2023
  • 66 – ईशांत शर्मा, एसआरएच बनाम सीएसके, 2013
  • 66 – मुजीब, KXIP बनाम SRH, 2019
  • 66 – अर्शदीप, पीबीकेएस बनाम एमआई, 2023
  • 66 – क्वेना मफाका, एमआई बनाम एसआरएच, 2024

Editor's Pick