• Home
  • News
  • Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Full Schedule SRH Match List, Fixture, Timing, Venue and Update

SRH IPL 2026 Schedule, Sunrisers Hyderabad Match: कब और कहां होंगे ऑरेंज आर्मी के मैच, देखें पूरा शेड्यूल

सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल. ऑरेंज आर्मी इस सीजन में कब और कहां खेलेगी अपने मैच. देखें हर मैच का हिसाब-किताब

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 27, 2026, 09:55 AM IST

Published On Mar 27, 2026, 09:55 AM IST

Last UpdatedMar 27, 2026, 09:55 AM IST

sunrisers hyderabad Schedule ipl 2026

sunrisers hyderabad Schedule ipl 2026

Sunrisers Hyderabad Full Schedule IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को शुरुआत में अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस के बिना ही उतरना होगा. कमिंस टूर्नामेंट के पहले हाफ में मैदान पर नहीं उतरेंगे. सनराइजर्स हैदराबाद का घरेलू मैदान राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद है. और उसके अवे मैच बेंगलुरु,क कोलकाता, न्यू चंडीगढ़, जयपुर, मुंबई, अहमदाबाद और चेन्नई में होंगे.

ईशान किशन शुरुआती मैचों में टीम की कमान संभालेंगे. काव्या मारन के मालिकाना हक वाली इस टीम का पहला मैच 28 मार्च को पूर्व चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होगा. यह मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में होगा. सनराइजर्स का आखिरी लीग मैच भी 22 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ही होगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आईपीएल 2026 शेड्यूल

मैच नंबर तारीख दिन मैच स्थान समय
1 28 मार्च शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
2 2 अप्रैल गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता शाम 7:30 बजे
3 5 अप्रैल रविवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हैदराबाद दोपहर 3:30 बजे
4 11 अप्रैल शनिवार पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुल्लांपुर दोपहर 3:30 बजे
5 13 अप्रैल सोमवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
6 18 अप्रैल शनिवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
7 21 अप्रैल मंगलवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
8 25 अप्रैल शनिवार राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद जयपुर शाम 7:30 बजे
9 29 अप्रैल बुधवार मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई शाम 7:30 बजे
10 2 मई शनिवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
11 6 मई बुधवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
12 12 मई मंगलवार गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
13 18 मई सोमवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई शाम 7:30 बजे
14 22 मई शुक्रवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हैदराबाद शाम 7:30 बजे

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 की पूरी टीम: ईशान किशन, अनिकेत वर्मा, ट्रैविस हेड, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, ओमकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, शिवम मावी, हर्षल पटेल, कुसल मेंडिस, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्स, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, डेविड पायने

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 – RCB का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 – मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल

IPL 2026- चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के मैच कब और कहां होंगे

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 गुजरात टाइटंस का पूरा शेड्यूल

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick