सनराइजर्स हैदराबाद की क्या है ताकत और कमजोरी, SRH का फुल SWOT एनालिसिस
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की क्या है ताकत और कमजोरी, SRH का फुल SWOT एनालिसिस
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम काफी हद तक अपने बल्लेबाजों पर निर्भर करेगी. खास तौर पर टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों पर. वहीं दूसरी ओर टीम की गेंदबाजी कुछ कमजोर नजर आती है.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - March 22, 2026 9:49 PM IST
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की क्या है ताकत और कमजोरी
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस बार 10 साल से चला आ रहा सूखा खत्म करना चाहेगी. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की मुख्य ताकत इस बार भी आक्रामक बल्लेबाजी रहेगी. खास तौर पर टॉप ऑर्डर में सनराइजर्स की जो बल्लेबाजी में ताकत है. और वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स का गेंदबाजी आक्रमण थोड़ा कमजोर नजर आता है.
पिछले सीजन में कुछ खास नहीं कर पाई थी सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन काफी हद तक ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की दमदार फॉर्म पर निर्भर करेगा. बीते सीजन सनराइजर्स की टीम कुछ खास नहीं कर पाई थी. ये तीनों ही बल्लेबाज कुछ खास असर नहीं छोड़ पाए थे. टीम पूरे सीजन में संघर्ष ही करती दिखी. हालांकि, अगर हेड और अभिषेक का बल्ला चला, तो सनराइजर्स हैदराबाद को रोक पाना आसान नहीं होगा. इस तिकड़ी के अलावा काव्या मारन के मालिकाना हक वाली इस टीम को साउथ अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज हेनरिक क्लासन से भी अहम योगदान की उम्मीद होगी. क्लासन आईपीएल 2025 में टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. टीम ने ऑक्शन में लियाम लिविंगस्टन को भी खरीदा है, जो आईपीएल 2025 में चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा रहे थे.
Add Cricket Country as a Preferred Source
ईशान किशन होंगे शुरुआती मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान
पैट कमिंस शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, जिसके कारण ईशान किशन टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. नीतीश कुमार रेड्डी से टीम को इस सीजन बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. हर्ष दुबे को आईपीएल 2026 के ऑक्शन में टीम ने खरीदा है, जो बैट-बॉल से अहम योगदान दे सकते हैं. बतौर फिनिशर अनिकेत वर्मा पिछले सीजन अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित करने में सफल रहे थे.
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की गेंदबाजी कमजोरी
हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद का गेंदबाजी अटैक जरूर इस सीजन कमजोर दिख रहा है. पैट कमिंस की गैरमौजूदगी टीम को शुरुआती मुकाबलों में खल सकती है. इसके साथ ही ईशान मलिंगा भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं. शिवम मावी, जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल के होने के बावजूद टीम की पेस अटैक में अनुभव की कमी नजर आ रही है. स्पिन विभाग में भी टीम के पास कोई बड़ा नाम मौजूद नहीं है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.