add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

सुपर ओवर में न्यूजीलैंड का है बेहद खराब रिकॉर्ड, जानिए कीवी टीम नेे कितने मैच जीते और कितने गंवाए

न्यूजीलैंड में सुपर ओवर में अपनी आखिरी जीत 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्राइस्टचर्च में दर्ज की थी.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - February 1, 2020 10:40 AM IST

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का सुपर ओवर में बेहद खराब रिकॉर्ड रहा है. कीवी टीम ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ चौथा टी20 मैच भी सुपर ओवर में ही गंवाया. ऐसे में टीम इंडिया के खिलाफ मेजबान टीम को लगातार दूसरे टी20 मैच में सुपर ओवर में हार मिली.

क्यों विराट कोहली को सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा, किया खुलासा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कुल 8 में से 7 में मिली हार

कीवी टीम ने अब तक लिमिटेड ओवरों की क्रिकेट में 8 सुपर ओवर खेले हैं जिनमें से 7 में उसे हार मिली और इनमें भारत के हाथों चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय में मैच में मिली हार भी शामिल है.

टी20 में 7 में से 6 मैच गंवाए हैं कीवी टीम ने

न्यूजीलैंड ने टी20 में 7 सुपर ओवर खेले हैं जिनमें से 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा. वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप 2019 के फाइनल में सुपर ओवर ने उसका साथ नहीं दिया था. तब सुपर ओवर टाई छूटने के बाद बाउंड्री की गिनती में उसे उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा था.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2010 में अंतिम जीत दर्ज की थी

न्यूजीलैंड में सुपर ओवर में अपनी आखिरी जीत 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्राइस्टचर्च में दर्ज की थी. इससे पहले ऑकलैंड में 2008 में उसे वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा था.

न्यूजीलैंड ने 2012 में श्रीलंका के खिलाफ और वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर ओवर गंवाए थे. ये दोनों मैच पल्लेकल में खेले गए थे. इसके बाद पिछले साल उसने वनडे विश्व कप का फाइनल गंवाया जबकि इंग्लैंड के खिलाफ ऑकलैंड में टी20 मैच में सुपर ओवर में फिर से उसका भाग्य का साथ नहीं मिला.

टीम इंडिया की नजर 5-0 से टी20 सीरीज जीतने पर : मनीष पांडे

TRENDING NOW

भारत के खिलाफ वर्तमान सीरीज का हैमिल्टन और अब वेलिंगटन में खेले गए मैच भी सुपर ओवर तक खिंचे जिसमें न्यूजीलैंड को पराजय मिली. ऐसे में ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि कीवी टीम धीरे-धीरे चोकर्स का टैग हासिल करने को अग्रसर