पूर्व न्‍यायाधीश डीके जैन को बनाया गया बीसीसीआई का नया लोकपाल

सुप्रीम कोर्ट ने डीके जैन को बीसीसीआई का नया लोकपाल नियुक्‍त किया है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Feb 21, 2019, 05:50 PM IST

Published On Feb 21, 2019, 05:50 PM IST

Last UpdatedFeb 21, 2019, 05:50 PM IST

BCCI Headquarter © Getty Images

सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को पूर्व न्यायाधीश डी.के. जैन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का लोकपाल नियुक्त किया है। जैन को बीसीसीआई में उठ रहे प्रशासनिक मुद्दों के कारण उन्हें संभालने के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

पढ़ें: पाकिस्‍तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज संभव नहीं: राजीव शुक्‍ला

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शीर्ष अदालत की न्यायाधीश एस.ए. बोब्डे और न्यायाधीश अभय मनोहर सापरे की बैंच ने छह वकीलों के सहमत हो जाने के बाद जैन को लोकपाल नियुक्त किया है। इन छह वकीलों के नाम का सुझाव पी.एस. नरसिम्हा ने दिए थे।

पढ़ें: ICC का फैसला, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भरेगा बीसीसीआई का हर्जाना

सर्वोच्च न्यायालय नरसिम्हा से सलाह करने के बाद प्रशासकों की समिति (सीओए) के तीसरे सदस्य के नाम का ऐलान भी कर सकती है। तीसरे सदस्य का नाम गुरुवार को तय किया जा सकता है।

Editor's Pick