ऐसी CSK टीम कभी नहीं देखी, जो... रैना और हरभजन ने बताया कहां हुई गलती
चेन्नई की टीम ने इस सीजन अब तक आठ मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को सिर्फ दो मैच में जीत मिली है. अपने घर में भी चेन्नई की टीम लगातार मैच हार रही है.
Published On Apr 21, 2025, 11:33 AM IST
Last UpdatedApr 21, 2025, 11:33 AM IST
Suresh raina on CSK: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का खराब प्रदर्शन जारी है. रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स को मुंबई इंडियंस के हाथों नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई सुपरकिंग्स की इस सीजन यह छठी हार है. चेन्नई की हार के बाद पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने टीम मैनजमेंट को निशाने पर लिया है.
चेन्नई की टीम को इस सीजन मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजांयट्स के खिलाफ ही जीत मिल सकी है. अपने घर पर भी चेन्नई की टीम मुकाबले हार रही है. हार के बाद सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने तीखे सवाल पूछे हैं.
ऑक्शन में टीम ने की गलती: सुरेश रैना
सुरेश रैना ने कहा, कहीं ना कहीं कोच और मैनजमेंट ने ऑक्शन में गलती की. ऑक्शन में इतने टैलेंटेड और युवा खिलाड़ी थे, प्रियांश आर्य ने शतक लगाया. आप ऑक्शन में इतना पैसे लेके जाते हो, आपने ऋषभ पंत को छोड़ा, श्रेयस अय्यर को छोड़ा, केएल राहुल को छोड़ा. इसके अलावा दूसरी टीम जब खेल रही है तो अटैकिंग खेल रही है, यहां वह भी नहीं दिख रहा. ऐसी सीएसके टीम मैने कभी नहीं देखी, जो इतनी स्ट्रगल कर रही है.
हरभजन सिंह ने भी टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
वहीं हरभजन सिंह ने कहा कि यह टीम बहुत बड़ी रही है, ऑक्शन में आपने बड़े चेहरे नहीं लिए, इसके अलावा टीम में ऐसे युवा खिलाड़ी भी नहीं है जो आकर गेम को चेंज कर दें. उन्होंने टीम मैनजमेंट पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनसे भी पूछना चाहिए कि जो खिलाड़ियों को चुना गया, वह किस आधार पर चुने गए
चेन्नई की टीम अब 25 अप्रैल को अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी.