add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अगरकर भाई, सेलेक्ट करो प्लीज... सुरेश रैना ने शिवम दुबे को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल करने की मांग की

चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में 27 गेंद में 66 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने तीन चौके और सात छक्के लगाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - April 23, 2024 11:15 PM IST

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज शिवम दुबे का बल्ला जमकर बोल रहा है. मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में शिवम दुबे ने एक और विस्फोटक पारी खेली. शिवम दुबे ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में 27 गेंद में 66 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने तीन चौके और सात छक्के लगाए. उनकी इस पारी के बाद पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से बड़ी डिमांड की है.

शिवम दुबे ने इस मैच में आईपीएल में एक हजार रन भी पूरे किए, जिसके बाद आईपीएल के ट्विटर हैंडल के पोस्ट को रिट्वीट करते हुए सुरेश रैना ने लिखा, शिवम दुबे के लिए वर्ल्ड कप लोड हो रहा है, अगरकर भाई सेलक्ट करो प्लीज. उन्होंने अजीत अगरकर को इस पोस्ट में टैग भी किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल 2024 में शिवम दुबे का जलवा

शिवम दुबे ने आईपीएल 2024 में आठ मैच की आठ इनिंग में 311 रन बनाए हैं. उन्होंने यह रन 51.83 की औसत और 169.94 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. इस सीजन शिवम दुबे के बल्ले से तीन अर्धशतक भी आ चुके हैं. इस पारी से शिवम दुबे ने टी-20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के लिए दावेदारी भी की है.

TRENDING NOW

टी-20 विश्व कप के लिए इस महीने के आखिरी में टीम इंडिया का ऐलान होना है. शिवम दुबे की इस विस्फोटक पारी के बाद चयनकर्ताओं के लिए इस खिलाड़ी को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा. सुरेश रैना से पहले भी कई दिग्गज क्रिकेटर्स भी शिवम दुबे को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल करने की मांग कर चुके हैं.

30 साल के शिवम दुबे ने भारत के लिए एक वनडे और 21 टी-20 मैच खेले हैं. 21 टी-20 मैच में उन्होंने 39.43 की औसत से 276 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल है.