×

सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 1,000 रन पूरे किए

रैना ने 34 गेंदों में 41 रन बनाए।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 26, 2016 4:13 PM IST

सुरेश रैना ने यह उपलब्धि 41वीं पारी में प्राप्त की © Getty Images (File Photo)
सुरेश रैना ने यह उपलब्धि 41वीं पारी में प्राप्त की © Getty Images (File Photo)

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में खेले जा रहे पहले टी20 मैच के दौरान अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 1,000 रन पूरे किए। मैच के शुरू होने से पहले रैना को 1,000 रन पूरे करने के लिए मात्र 17 रनों की आवश्यकता था। उनके पहले टी20 क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले विराट कोहली एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। रैना टी20 क्रिेकेट में अपने बेहतरीन क्रिकेट के लिए जाने जाते हैं। रैना ने भारतीय टीम की ओर से टी20 क्रिकेट में पहला शतक लगाया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे में वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम से बाहर किए गए सुरेश रैना ने इस मैच में बेहतरीन वापसी की। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रैना ने कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई और एक समय दो जल्दी विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। रैना ने इस दौरान फॉकनर की गेंद पर गगनचुंबी छक्का लगाया और जता दिया कि ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदान भी उनके छक्कों के आगे छोटे हैं। रैना 34 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। लाइव क्रिकेट ब्लॉग हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें…

TRENDING NOW

साथ ही दूसरे छोर पर कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया। साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट के 10वां अर्धशतक पूरा किया। कोहली 55 गेंदों में 90 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। इन दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 188/3 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। भारतीय पारी में कुल 6 छक्के लगे जिनमें दो अकेले कोहली ने लगाए। कोहली इस दौरे में अच्छे फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुई वनडे श्रृंखला में 381 रन बनाए थे जिनमें 2 शतक और दो अर्धशतक शामिल थे।