भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे वनडे में खेल सकते हैं सुरेश रैना

दूसरे वनडे से पहले अभ्यास सत्र में दिखें रैना।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 18, 2016, 05:35 PM IST

Published On Oct 18, 2016, 05:35 PM IST

Last UpdatedOct 18, 2016, 05:35 PM IST

वायरल बुखार के कारण पहले वनडे से बाहर थे सुरेश रैना।  © Getty Images
वायरल बुखार के कारण पहले वनडे से बाहर थे सुरेश रैना। © Getty Images

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे वनडे मैच से पहले भारतीय टीम दिल्ली कोटला मैदान पहुंच चुकी है। आज भारतीय टीम ने पहले अभ्यास सत्र में भाग लिया। वहीं उम्मीद के मुताबिक दाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना अभ्यास करते दिखे। आज सुबह रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी फोटो अपलोड की थी जिसमें रैना स्वस्थ नजर आ रहे थे। ये उम्मीद की जा रही थी कि रैना कोटला वनडे खेलेंगे और अब अभ्यास सत्र में दिखने के बाद आशंकाए बढ़ गई है। बीसीसीआई के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से रैना और बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। जिसमें लिखा है कि रैना का दोबारा स्वागत है। जानिए टीम इंडिया किस जगह पर खेलेंगे सुरेश रैना 

बता दें कि भारत न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में रैना को शामिल किया गया था लेकिन वायरल बुखार की वजह से रैना पहले वनडे से बाहर रहे। फैन्स को उम्मीद थी कि रैना दूसरे वनडे में बल्लेबाजी जरूर करेंगे और अब ये बात सही साबित होती दिख रही है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन फाइनल ग्यारह खिलाड़ियो की घोषणा मैच से कुछ देर पहले ही होगी और तब तक तो हर खिलाड़ी का टीम में रहना लगभग अनिश्चित है। रैना ने पिछले एक साल से वनडे मैच नहीं खेला है, उनके वनडे टीम में सिलेक्शन के बाद से ही उनसे एक अच्छी पारी की उम्मीद की जा रही है। 2014 में कोटला में खेले गए आखिरी वनडे में रैना ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 62 रनों की शानदार पारी खेली थी जिसकी बदौलत भारत 48 रन से मैच जीत गया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

Editor's Pick