विराट कोहली को पीछे छोड़ फिर से आईपीएल के नंबर एक बल्लेबाज बनेंगे सुरेश रैना!

चेन्नई सुपरकिंग्स सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहला क्वालिफायर मैच खेलेगी।

Edited By : Gunjan Tripathi |May 22, 2018, 05:05 PM IST

Published On May 22, 2018, 05:05 PM IST

Last UpdatedMay 22, 2018, 05:05 PM IST

Suresh Raina, Virat Kohli © IANS

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन का पहला क्वालिफायर खेलने को तैयार चेन्नई सुपरकिंग्स के सुरेश रैना के पास एक बार फिर नंबर एक बल्लेबाज बनने का मौका है। रैना आज के मैच में केवल 18 रन बनाकर विराट कोहली से आगे निकल जाएंगे। रैना ने आईपीएल में अब तक खेले 174 मैचों में कुल 4,931 रन बनाए हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान कोहली के नाम 163 मैचो में 4,948 रन हैं। कोहली की टीम आरसीबी अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, ऐसे में रैना बड़ी आसानी से उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/womens-t20-supernovas-wins-the-toss-opt-to-bowl-first-against-trailblazers-714669″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रैना के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड हैं। उन्होंने 11वें आईपीएल सीजन में पहली बार चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए कोई मैच मिस किया था। 11वें सीजन की बात करें तो रैना ने 13 मैचों में 39.10 की औसत से 391 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक भी शामिल हैं। हालांकि पिछले कुछ मैचों में वो बड़ा स्कोर नहीं बना पा रहा थे लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आखिरी लीग मैच में अर्धशतक जड़कर रैना एक बार फिर लय में लौट आए हैं। आज के मैच में सीएसके टीम को और फैंस को रैना से एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

आईपीएल के 11वें सीजन की शुरुआत से उम्मीद की जा रही थी कि रैना या कोहली में से कोई एक बल्लेबाज 5,000 का आंकड़ा पार करेगा। इस सीजन में कोहली का सफर 4,948 पर ही खत्म हो गया लेकिन रैना के पास अब भी कम से कम दो और मैच हैं। रैना को 5,000 का आंकड़ा छूने के लिए 69 रन और चाहिए। अगर रैना ऐसा करते हैं तो वो आईपीएल में 5,000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।

Editor's Pick