भूखे बच्चों को खाना खिलाने वाले फाफ डु प्लेसिस की सुरेश रैना ने की तारीफ

फाफ डु प्लेसिस और रग्बी टीम के कप्तान सिया कोलीसी कोरोनावायरस संकट के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं।

Edited By : India.com Staff |Jun 01, 2020, 04:53 PM IST

Published On Jun 01, 2020, 04:53 PM IST

Last UpdatedJun 01, 2020, 04:53 PM IST

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने वैश्विक कोविड-19 संकट के बीच दक्षिण अफ्रीका में 35,000 भूखे बच्चों को खाना खिलाने के लिए पूर्व कप्तान फॉफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) और उनकी पत्नी की पहल की रविवार को तारीफ की।

रैना और डु प्लेसिस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम की ओर से खेलते हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रैना ने ट्विटर पर लिखा, “हमें आप पर गर्व है फॉफ। आप और इमारी एक साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका में उन बच्चों को खाना खिला रहे हैं, जो कोविड-19 संकट में संघर्ष कर रहे हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो मदद के लिए आगे आएं और जो भी मदद कर सकते हैं, करें।”

रैना के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए डु प्लेसिस ने उन्हें धन्यवाद दिया है। पूर्व कप्तान ने कहा, “धन्यवाद भाई। आप महान आदमी हैं। आपका सम्मान।”

डु प्लेसिस और रग्बी टीम के कप्तान सिया कोलीसी कोरोनावायरस संकट के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने केपटाउन में जरूरतमंद लोगों को घर घर तक भोजन पहुंचाने का काम किया और उन्हें जरूरी चीजें दीं। डु प्लेसिस ने इसके लिए कोलीसी का आभार व्यक्त भी किया था।

Editor's Pick