This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
सुरेश रैना ने विराट कोहली और धोनी के साथ खेलने पर कही ये बात
मौजूदा आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक खेले 12 मुकाबलों में 162.59 के स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए हैं जिसमें तीन अर्धशतक शामिल है।
Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - May 16, 2018 7:18 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बैटसमैन सुरेश रैना ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। रैना का कहना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को 2019 विश्कव कप के बाद भी टीम इंडिया में खेलते रहना चाहिए। अनुभवी सुरेश रैना का मानना है कि धोनी के खेलने से टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली को बहुत फायदा होगा इसलिए धोनी को विश्व कप के बाद भी टीम से जुड़े रहना चाहिए।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-rajasthan-royals-mentor-shane-warne-decides-to-return-to-australia-712737″][/link-to-post]
बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी इस समय आईपीएल में खेल रहे हैं। धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। रैना भी चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेल रहे हैं। धोनी की अगुवाई में चेन्नई इस समय बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और वह आईपीएल-11 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है।
गुरुगाम में एक कार्यक्रम के इतर रैना ने अपना पसंदीदा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को बताया। रैना ने कहा, ‘धोनी जिस तरह आईपीएल में खेल रहे हैं उससे मुझे नहीं लगता कि उनकी जगह कोई ले सकता है। वह बेहतरीन फॉर्म में हैं और जब तक चाहें खेल सकते हैं। आगामी विश्व कप में खुद की जगह के बारे में पूछने पर रैना ने कहा कि उनका ध्यान इस समय अपने खेल पर है। उन्होंने कहा कि अभी इंग्लैंड का दौरा करना है इसलिए उन्होंने अभी इसके बारे में नहीं सोचा है।
इस आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक खेले 12 मुकाबलों में 162.59 के स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए हैं जिसमें तीन अर्धशतक शामिल है। धोनी ने इस दौरान 21 चौके और 29 छक्के लगाए हैं। सुरेश रैना को मौजूदा आईपीएल में 11 मैच खेलने का मौका मिला है जिसमें उन्होंने 135.19 के स्ट्राइक रेट से 315 रन बनाए हैं। मौजूदा सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में धोनी नौवें जबकि रैना 18वें नंबर पर हैं।
