add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

सुरेश रैना ने क्यों छोड़ा था CSK का कैंप, अब 4 साल बाद खुद खोला राज

सुरेश रैना ने बताया कि आखिर 2020 में जब वह चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़कर क्यों गए थे. इसे लेकर काफी विवाद हुआ था. और अब रैना ने सब सवालों के जवाब दिए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - April 21, 2024 2:53 PM IST

सुरेश रैना (Suresh Raina) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के अपने सफर के बारे में बात की है. इसके साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में चेन्नई के साथ हुए अपने कथित विवाद पर भी उन्होंने बात की है. रैना ने आईपीएल 2020 (IPL 2020) में उनके नहीं खेलने को लेकर जो विवाद हुआ था उस पर बात की.

रैना 2020 के आईपीएल की शुरुआत से पहले ही यूएई (IPL in UAE) से वापस लौट आए थे. इसे लेकर बहुत विवाद हुआ था. कोरोना काल के बायो-बबल (IPL Bio-Bubble) से लेकर निजी कारण तक, इस विवाद में कई बातें सामने आईं. हालांकि रैना ने इन सब पर खुलकर जवाब दिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चेन्नई सुपर किंग्स के कई खिलाड़ी और सपॉर्ट स्टाफ कोरोना पॉजीटिव (Corona Positive) पाए गए थे. और इसके बाद रैना ने टूर्नमेंट से हटने का फैसला लिया था.

बाद में यह बात भी सामने आई कि पंजाब में रैना के तीन रिश्तेदारों की हत्या कर दी गई थी और इस सबके बीच रैना अपने परिवार के पास गए थे. खबरें ये भी सामने आईं कि चूंकि रैना ने बायो-बबल से बाहर चले गए थे इस वजह से उन्हें बॉलकनी वाला कमरा नहीं दिया गया था.

अब रैना ने इन सब बातों को खारिज किया है. ‘द लल्लनटॉप’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया उनका टीम प्रबंधन से कोई विवाद नहीं था. उन्होंने कहा कि वह अपने पिता और करीबी लोगों के साथ समय बिताना चाहते थे, जो इन हत्याओं के बाद काफी परेशान थे.

रैना ने कहा, ‘परिवार में गम का माहौल था. मेरे अंकल के परिवार में, लोगों की मौत हुई थी. एक गैंग ने पूरे परिवार का कत्ल कर दिया था. यह सब पठानकोट में हुआ था. लेकिन आईपीएल में बायो-बबल था, जहां आप लौट नहीं सकते थे. मेरे पिता काफी दुखी थे. जब कच्छे गैंग ने यह सब किया, तो मेरा पूरा परिवार दुखी था. मैंने सोचा कि क्रिकेट बाद में आता है. मैं किसी भी समय खेल सकता हूं. मेरा परिवार महत्त्वपूर्ण था.’

उन्होंने कहा, ‘हां, मैंने महेंद्र सिंह धोनी और टीम प्रबंधन को यह बताया था. परिवार सबसे पहले आता है. मैं 2021 में लौटकर आया और हमने ट्रॉफी जीती. लेकिन उससे पहले पिछले साल परिवार परेशानी में था. कोविड-19 के चलते भी हर ओर डिप्रेशन फैला हुआ था और फिर यह सब हो गया. मैंने सोचा कि मुझे घर जाना चाहिए और परिवार के साथ रहना चाहिए.’

क्या बायो-बबल सुरक्षित थे. इस पर रैना ने कहा, ‘बेशक, वायरस हर जगह था. हर कोई कोविड-19 का टेस्ट करवा रहा था. हर एक को रोजाना टेस्ट किया जा रहा था. मैं बायो-सुरक्षा बबल के चलते वापस नहीं जा पाया. वापस आने से पहले आपको 15 दिन अकेले रहना पड़ता था. इसके बाद आपको टेस्ट किया जाता. तो, मुझे होटल में 30 दिन तक रहना पड़ता. तो, मुझे लगा कि यह व्यावहारिक नहीं है.’