×

मैकुलम के टेस्ट में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को कोई भारतीय तोड़े: रैना

मैकुलम आईपीएल में सुरेश रैना की टीम से खेल रहे हैं सुरेश रैना गुजरात लायंस के कप्तान भी है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 21, 2016 2:48 PM IST

सुरेश रैना © Getty Images
सुरेश रैना © Getty Images

भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम के टेस्ट क्रिकेट के सबसे तेज शतक से काफी खुश हैं। आपको बता दें कि मैकुलम आईपीएल में सुरेश रैना की टीम से खेल रहे हैं सुरेश रैना गुजरात लायंस के कप्तान भी है। मैकुलम के इस तूफानी पारी को देखकर वो काफी खुश है और उनका मानना है कि मैकुलम के बदौलत उनकी टीम काफी मजबूत है। आईपीएल में उनकी टीम को ऐसे ही खिलाड़ियों की जरुरत है। रैना ने कहा कि वो चाहते हैं कि मैकुलम आगे भी ऐसे ही क्रिकेट खेलते रहे। इसके आगे रैना ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मैकुलम का ये रिकॉर्ड कोई भारतीय क्रिकेटर तोड़े। ये भी पढ़ें: परिवार के साथ जंगल घुमने पहुंचे सचिन तेंदुलकर

आईपीएल में ये पहला ऐसा मौका है जब सुरेश रैना किसी टीम के स्थायी कप्तान होंगे। रैना इस नई जिम्मेदारी से काफी खुश हैं और उन्होंने कहा कि वो अपनी टीम के लिए बढ़िया प्रदर्शन करेंगे।गौरतलब है कि रैना ने अभी हाल ही में खेले गए टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। ये भी पढ़ें:ऐसे क्रिकेटर्स जिन्होंने की एक से अधिक शादियां

रैना ने कहा कि वे अपनी टीम के लिए इसी तरह आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे। आईपीएल से पहले रैना के सामने एशिया कप व टी 20 विश्व कप की चुनौती हैं। रैना ने अपने साथी खिलाड़ियों की भी तारीफ करते हुए कहा कि हमारी टीम में काफी अच्छे खिलाड़ी है जो किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हैं।

TRENDING NOW

भारत का आईसीसी टी 20 विश्व कप का पहला मैच 15 मार्च को है। टीम इंडिया अपना पहला टी20 मैच न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी। ये मैच नागपुर में खेला जाएगा।