×

सुरेश रैना की बेहतरीन बल्लेबाजी, उत्तरप्रदेश बना चैंपियन

रैना ने 37 गेंदों में 47 रन बनाए।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 21, 2016 9:40 PM IST

सुरेश रैना  © PTI
सुरेश रैना © PTI

भारतीय वनडे टीम से बाहर चल रहे धाकड़ भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने हाल ही में सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मैच में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत अपनी टीम उत्तरप्रदेश को टूर्नामेंट का विजेता बना दिया। उत्तरप्रदेश ने ट्रॉफी के फाइनल में बड़ौदा को 38 रनों से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। यह यूपी की टूर्नामेंट में 9वीं जीत रही। इसके पहले शुरुआती दौर में यूपी टीम ने 5 मैच जीते थे और तीन मैच सुपर लीग स्टेज में जीते थे। उत्तरप्रदेश के गेंदबाज कुलदीप यादव और पीयूष चावला ने बेहतरीन गेंदबाजी की और विपक्षी टीम को दबाव में डाल दिया। इससे पहले यूपी ने सलामी बल्लेबाज प्रशांत गुप्ता 49(41) और कप्तान रैना के 37 गेंदों में 47 रनों की बदौलत 20 ओवरों में 163/7 का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा की टीम दो स्पिनरों पीयूष चावला और कुलदीप यादव के सामने घुटने टेकते नजर आई। भारत-बनाम ऑस्ट्रेलिया, चौथा वनडे स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

यादव ने 12 रन पर 2 विकेट लिए वहीं चावला ने मात्र 16 रन दिए। यादव ने इस टूर्नामेंट के सबसे सफलतम बल्लेबाज हार्दिक पांड्या(13) को आउट करके उत्तरप्रदेश को पहली सफलता दिलवाई। बाद में दीपक हुड्डा(16) को भी यादव ने चलता किया। मध्यम तेज गति के गेंदबाज अंकित राजपूत ने अपने पहले स्पैल में एक विकेट लिया और दूसरे स्पैल में आकर दो विकेट लिए और अपना गेंदबाजी विश्लेषण 3-30 के साथ खत्म किया। उनके साथी तेज गेंदबाज अमित मिश्रा ने 33 रनों पर दो विकेट लिए। फुल स्कोरकार्ड, सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2015-16, फाइनल, बड़ौदा बनाम उत्तरप्रदेश 

युसुफ पठान जो अपने बड़े-बड़े शॉट्स के लिए जाने जाते हैं, वह इस मैच में बुरी तरह से फेल हुए और 27 गेंदों में महज 14 रन ही बना सके। कप्तान इरफान पठान सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए आए, लेकिन तब तक आस्किंग रेट 12 के आस-पास पहुंच चुका था। पठान 8 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। बड़ौदा टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 125 रन ही बना सकी और मैच 38 रनों से हार गई। बड़ौदा की ओर से बल्लेबाज ताई ने सर्वाधिक 25 रन बनाए।

TRENDING NOW

इसके पहले पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तरप्रदेश की टीम को बड़ौदा की खराब फील्डिंग से बहुत मदद मिली। दोनों उनके टॉप स्कोरिंग बल्लेबाजों गुप्ता और रैना को विकेटकीपर पीनल शाह ने जीवनदान दिया। शाह ने गुप्ता का 5 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर मुनफ की गेंद पर कैच छोड़ा। वहीं रैना का शाह ने 32 के व्यक्तिगत स्कोर पर पारी के 16वें ओवर में ऑफ स्पिनर ताई की गेद पर कैच छोड़ा। गुप्ता और रैना जिनका सीरीज के पांच मैचों में सर्वोत्तम स्कोर 28 रनों का था उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी निभाई।