Ashes 2021-22- हैरान हूं इंग्लैंड ने स्टुअर्ट ब्रॉड को दो-दो टेस्ट में नहीं खिलाया: Steve Smith

उपकप्तान स्टीव स्मिथ बोले- स्टुअर्ट ब्रॉड के कद वाला गेंदबाज इंग्लैंड की प्लेइंग XI में नहीं हैं यह हमारे लिए फायदे की बात है लेकिन हम इससे हैरान हैं

Edited By : India.com Staff |Jan 03, 2022, 06:56 PM IST

Published On Jan 03, 2022, 06:56 PM IST

Last UpdatedJan 03, 2022, 06:56 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) भी एशेज सीरीज में इंग्लैंड के टीम चयन से हैरान हैं. इंग्लैंड ने पहले और तीसरे टेस्ट में अपने स्टार और अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया. स्मिथ ने कहा कि ब्रॉड जैसे कद के गेंदबाज को हमेशा प्राथमिकता मिलनी चाहिए. 35 वर्षीय ब्रॉड टेस्ट विकेट लेने वालों की सूची में छठे स्थान पर हैं, जिन्होंने अब तक 526 विकेट लिए हैं. वह देश के साथी जिमी एंडरसन (639 विकेट) और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा (563 विकेट) के बाद तीसरे स्थान पर हैं.

फिर भी ब्रॉड को गाबा में शुरुआती टेस्ट से बाहर कर दिया गया, जिसमें इंग्लैंड को नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि उन्हें एडिलेड में दूसरे टेस्ट में शामिल किया गया था, लेकिन इसके बाद एमसीजी में फिर से बाहर कर दिया गया था, जिसमें इंग्लैंड की एक पारी और 14 रनों से हार हुई थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उपकप्तान स्मिथ ने सोमवार को क्रिकेट.कॉम.एयू को बताया, ‘हम ब्रॉड के बाहर होने से हैरान हैं. उन्होंने एडिलेड में अच्छी गेंदबाजी की. वह हमेशा मेरे लिए एक बेहतर गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने मुझे काफी बार आउट किया है. मैंने उनकी गेंद पर कुछ रन भी बनाए हैं. अगर उनको मौका मिलता तो अच्छा मुकाबला होता.’

शीर्ष क्रम के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा कि वह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में चौथे टेस्ट में ब्रॉड को प्लेइंग इलेवन में देखने के लिए आशान्वित हैं. स्मिथ के बाद वॉर्नर ने भी टिप्पणी की, ‘हमारे दृष्टिकोण से, यह बहुत अच्छा है कि ब्रॉड नहीं खेल रहे हैं.’ इससे पहले, ब्रॉड ने खुद ब्रिस्बेन और एमसीजी टेस्ट से बाहर किए जाने पर नाराजगी जताई थी.

Editor's Pick