VIDEO: जब सूर्या खुद बने उस्मान तारिक, नेट्स में अभिषेक शर्मा को कराया प्रैक्टिस
VIDEO: सूर्या ने की पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक की नकल, अभिषेक शर्मा को कराया प्रैक्टिस
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को राहत मिली, जब अभिषेक शर्मा ने नेट सत्र में दमदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी फिटनेस के संकेत दिए.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 14, 2026 10:23 PM IST
Surya usman tariq
भारत और पाकिस्तान की टीम रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे. इस मैच से पहले पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक काफी चर्चा में हैं. उस्मान तारिक अपने एक्शन की वजह से बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले सूर्य कुमार यादव ने उस्मान तारिक के अंदाज में बल्लेबाजों को प्रैक्टिस कराई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले शनिवार को कोलंबो में टीम इंडिया ने प्रैक्टिस की. इस प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव उस्मान तारिक की नकल करते नजर आए. सूर्या ने तारिक की तरह ही नेट्स में अभिषेक शर्मा को गेंद फेंकी. सूर्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से राहत मिली, जब अभिषेक शर्मा ने नेट सत्र में दमदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी फिटनेस के संकेत दिए. बाएं हाथ के इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज ने नेट सत्र में लगभग 30 मिनट तक बिना किसी परेशानी की बल्लेबाजी की, वह इस दौरान पूरी तरह फिट नजर आए।
भारत का अभ्यास सत्र हल्की लेकिन लगातार बारिश से प्रभावित रहा और खिलाड़ियों को इंडोर अभ्यास करना पड़ा.अभिषेक ने शुरुआत में स्पिनरों कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती का सामना किया और आक्रामक अंदाज में बड़े शॉट लगा, इसे पाकिस्तान के स्पिन आक्रमण के लिए एक संकेत माना जा रहा है जिसकी अगुवाई उस्मान तारिक कर रहे हैं।
इससे पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को उम्मीद जताई कि उनके बल्लेबाज पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक की अलग तरह के एक्शन से होने वाली गेंदबाजी’ का तोड़ निकाल लेंगे. उन्होंने तारिक की गेंदबाजी को परीक्षा के “पाठ्यक्रम के बाहर” का सवाल जैसा बताया.
‘वह अलग तरह के गेंदबाज हैं, मगर हम…’
सूर्यकुमार यादव ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के अहम मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा, देखिए, कभी-कभी परीक्षा में भी पाठ्यक्रम से बाहर का सवाल आ जाता है, लेकिन उसे छोड़ नहीं सकते,उससे निपटने के लिए अपना तरीका अपनाना पड़ता है, हां, वह अलग तरह के गेंदबाज हैं. उन्होंने कहा, हम हालांकि समर्पण नहीं कर सकते, हम नेट सत्र में ऐसे ही एक्शन वाले गेंदबाजों के खिलाफ अभ्यास करते हैं, जो अभ्यास किया है, उसे मैच में लागू करने की कोशिश करेंगे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.