add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

सूर्य कुमार यादव ने रचा इतिहास, T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोहली-रोहित सब पीछे छूटे

सूर्या ने पांचवें टी-20 मैच में 30 बॉल में 63 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने चार चौके और छह छक्के जड़े.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 31, 2026 8:29 PM IST

Surya Kumar yadav creates History: सूर्य कुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 मैच में इतिहास रच दिया है. सूर्या ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए मैच में धमाकेदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने इस पारी से टी-20 इंटरनेशनल में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वह टी-20 इंटरनेशनल में बॉल के हिसाब से सबसे तेज तीन हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

सूर्या ने पांचवें टी-20 मैच में 30 बॉल में 63 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने चार चौके और छह छक्के जड़े. इस मैच में 33 रन बनाते ही सूर्या ने खास रिकॉर्ड बनाया और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सूर्या ने रचा इतिहास

सूर्य कुमार यादव ने टी-20 में सबसे तेज 3000 रन बनाकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने 1822 बॉल में यह कारनामा किया. सूर्या से पहले मुहम्मद वसीम के नाम बॉल के हिसाब से सबसे तेज 3000 रन बनने का रिकॉर्ड था. उन्होंने 1947 बॉल में यह कारनामा किया था. रोहित शर्मा के नाम 2149 बॉल और विराट कोहली के नाम 2169 बॉल में तीन हजार रन बनाने का रिकॉर्ड था. सूर्या ने रोहित- विराट सबको पीछे छोड़ दिया है.

T20I में सबसे तेज़ 3000 रन (गेंदों के आधार पर)

1822 सूर्यकुमार यादव *
1947 मुहम्मद वसीम
2068 जोस बटलर
2077 आरोन फिंच
2113 डेविड वार्नर
2149 रोहित शर्मा
2169 विराट कोहली

T20I में तीन हजार रन बनाने वाले तीसरे भारतीय

सूर्य कुमार यादव टी-20 इंटरनेशनल में तीन हजार रन बनाने तीसरे भारतीय हैं. उनसे पहले रोहित शर्मा (4231) और विराट कोहली (4188) यह कारनामा कर चुके हैं.