add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मेरे घर पर एक कोच है... सूर्या ने पत्नी को दिया 468 दिन बाद अर्धशतक लगाने का क्रेडिट

भारतीय कप्तान ने कहा, मैंने 2-3 हफ्ते के गैप का बहुत अच्छे से इस्तेमाल किया, घर गया, सोशल मीडिया से दूरी बनाई और प्रैक्टिस की जिससे मैं अच्छी मानसिक स्थिति में आ गया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 24, 2026 5:30 PM IST

Surya kumar Yadav: भारत के टी-20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव आखिरकार फॉर्म में लौटे और टी-20 इंटरनेशनल में 468 दिन बाद अर्धशतक लगाया. सूर्या ने अपनी इस पारी का क्रेडिट अपनी वाइफ को दिया है. सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उनकी पत्नी की अहम सलाह की वजह से वह खुलकर खेल पाए और 468 दिनों के बाद अपना पहला अर्धशतक बनाया.

सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 32 गेंदों में 82 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में, ईशान किशन ने सूर्या से उनकी धीमी शुरुआत के बारे में पूछते हुए कहा, जिसके जबाव में सूर्या ने कहा, लोग इसे खराब दौर कह रहे थे, एक खिलाड़ी के तौर पर,मुझे लगता है कि जो लोग क्रिकेट खेलते हैं,वे बल्लेबाजों की काबिलियत जानते हैं. मुझे नहीं लगा था कि यह आपके लिए कोई बड़ी बात होगी, क्या यह बात आपके दिमाग में चल रही थी

‘हम सभी के घर पर एक कोच होता है’

सूर्यकुमार ने अपनी पत्नी की सलाह बताते हुए जवाब दिया, हम सभी के घर पर एक कोच होता है, जिससे आपकी शादी हुई होती है, वह मुझसे कहती रहती है कि थोड़ा समय लो, उसने सब कुछ देखा है और वह मेरे मन की बात बहुत अच्छे से पढ़ सकती है, इसलिए मैंने उसकी सलाह मानी और शुरुआत में सावधानी से खेला। मैंने पिछले मैच में भी ऐसा किया था, और इस मैच में भी.

‘सोशल मीडिया से दूरी बनाई और प्रैक्टिस की, जिसका फायदा मिला’

35 साल के खिलाड़ी ने तीन हफ्ते के ब्रेक और सोशल मीडिया छोड़ने से उनकी मानसिक सेहत में कैसे सुधार हुआ,जिससे उन्हें मनचाहे नतीजे हासिल करने में मदद मिली, इस बारे में भी बात की.उन्होंने कहा, मैं सभी से कह रहा था कि मैं नेट्स में अच्छा कर रहा था, लेकिन जब तक आप मैचों में स्कोर नहीं करते, तब तक आपको वह आत्मविश्वास महसूस नहीं होता, मैंने 2-3 हफ्ते के गैप का बहुत अच्छे से इस्तेमाल किया, घर गया, सोशल मीडिया से दूरी बनाई और प्रैक्टिस की जिससे मैं अच्छी मानसिक स्थिति में आ गया, क्रिकेट एक बेहतरीन बराबरी करने वाला खेल है, विनम्रता रखना ज़रूरी है.

‘आप तभी जीतते हैं जब सभी ग्यारह खिलाड़ी योगदान देते हैं’

भारतीय T20I कप्तान ने मजाक के अंदाज मेंकहा कि मैं इस सोच को भी खत्म करना चाहता था कि भारत तभी जीतता है जब अभिषेक रन बनाते हैं, अगर ईशान रन बनाता है तो भी हम मैच जीत सकते हैं, हालांकि, अभिषेक मेरे पसंदीदा बल्लेबाजों में से एक है, मैं चाहता हूं कि वह हर मैच में रन बनाता रहे, क्रिकेट एक टीम गेम है,आप तभी जीतते हैं जब सभी ग्यारह खिलाड़ी योगदान देते हैं.