×

17 इनिंग, 201 रन, औसत 14.35... सूर्या के बल्ले पर लगी जंग, स्ट्राइक रेट भी कर देगा हैरान

गुरुवार को दूसरे टी-20 मैच में सूर्य कुमार यादव ने चार गेंदों का सामना किया और पांच रन की पारी खेलकर मार्को जानसेन की गेंद पर विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक को कैच दे बैठे

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 11, 2025 10:54 PM IST

Surya Kumar Yadav Flop Show: टीम इंडिया के कप्तान सूर्य कुमार यादव का टी-20 इंटरनेशनल में लगातार खामोश है. गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में सूर्या ने एक बार फिर निराश किया और दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके. साल 2025 में सूर्या ने अब तक काफी निराश किया है.

गुरुवार को दूसरे टी-20 मैच में सूर्य कुमार यादव ने चार गेंदों का सामना किया और पांच रन की पारी खेलकर मार्को जानसेन की गेंद पर विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक को कैच दे बैठे. वह पहले टी-20 मैच में फ्लॉप रहे थे और सिर्फ 12 रन की पारी खेलकर आउट हुए थे.

17 इनिंग, 201 रन, औसत 14.35

साल 2025 सूर्य कुमार यादव के लिए काफी निराशाजनक रहा है. सूर्या ने इस साल 17 पारी में सिर्फ 14.35 की औसत से 201 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी 126.41 का रहा है. इस साल सूर्या के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं लगा है. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 47 रन है. वह इस साल तीन बार डक पर आउट हुए हैं.

2024 T20 वर्ल्ड कप के बाद जड़े हैं सिर्फ दो अर्धशतक

सूर्य कुमार यादव जून 2024 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से सिर्फ दो अर्धशतक जड़ा है. सूर्या ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद 26 पारियों में सिर्फ दो बार 50 से ज़्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 58 रन और बांग्लादेश के खिलाफ 75 रन बनाए थे.

दूसरे टी-20 में भारत को मिली हार

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (46 बॉल में 90 रन) की धमाकेदार पारी से साउथ अफ्रीका ने भारत को 51 रन से हरा दिया. साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है. साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ चार विकेट पर 213 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 रन ढेर हो गई.

TRENDING NOW

भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 214 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने पूरी तरह निराश किया. तिलक वर्मा (34 बॉल में 62 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. बार्टमैन ने चार विकेट चटकाए.