add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND VS NZ: ईशान-सूर्या की तूफानी पारी से भारत की रिकॉर्ड जीत, सीरीज में 2-0 की बढ़त

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी कीवी टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए, भारत ने 15.2 ओवर में तीन विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 23, 2026 11:14 PM IST

IND VS NZ 2nd T20I: कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 82) और इशान किशन (76) की आक्रामक पारियों के दम पर भारत ने पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 मैच में शुक्रवार न्यूजीलैंड को रिकॉर्ड 28 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराया. बल्लेबाजी के लिए आसान परिस्थितियों में न्यूजीलैंड को छह विकेट पर 208 रन पर रोकने के बाद भारत ने महज 15.2 ओवर में तीन विकेट पर रन के साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. सीरीज का तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा.

भारत ने 28 गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज की जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200 से अधिक रन (फुल मेम्बर) का पीछा करते हुए सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था जिसने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 24 गेंद शेष रहते 205 रन के लक्ष्य को हासिल किया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी20 विश्व कप से पहले लय हासिल करते हुए सूर्यकुमार ने 23 पारियों से चले आ रहे अर्धशतक के सूखे को खत्म किया. उन्होंने 37 गेंद की नाबाद पारी के दौरान नौ चौके और चार छक्के लगाने के अलावा तीसरे विकेट के लिए इशान के साथ महज 49 गेंद में 122 और शिवम दुबे (नाबाद 36) के साथ चौथे विकेट के लिए 37 गेंद में 81 रन की अटूट की साझेदारी के साथ टीम के आसानी से जीत दिला दी. इशान ने 32 गेंद की पारी में 11 चौके और चार छक्के लगाये जबकि दुबे ने 18 गेंद की नाबाद पारी में तीन छक्के और एक चौका जड़ा. न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी, जैकब डफी और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट लिए.

टीम इंडिया ने टी-20 में सबसे बड़े रन चेज के रिकॉर्ड की बराबरी की

भारत ने इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में लक्ष्य का सफलता से सबसे बड़े स्कोर के पीछा करने के अपने रिकॉर्ड की बराबरी की. टीम ने इससे पहले 2023 में विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी लक्ष्य का पीछा करते हुए 209 रन बनाये थे.

Match Report
Match Report

रचिन रवींद्र- मिचेल सैंटनर की पारी से न्यूजीलैंड ने बनाए 208 रन

इससे पहले कुलदीप यादव ने बीच के ओवरों में दो अहम विकेट लेकर शानदार वापसी की, जिससे भारत ने  न्यूजीलैंड को छह विकेट पर 208 रन पर रोक दिया. न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र (44 रन, 26 गेंद) और कप्तान मिचेल सैंटनर (नाबाद 47 रन, 27 गेंद) ने अलग-अलग चरणों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को 200 रन के पार पहुंचाया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन को दूसरी गेंद पर ही जीवनदान मिला जब मैट हेनरी की गेंद पर कोन्वे ने बाउंड्री के बाद उनका कैच छोड़ दिया और गेंद छह रन के लिए चली गयी। सैमसन हालांकि स्कोर कार्ड में काई इजाफ किये बगैर रवींद्र को कैच देकर पवेलियन लौट गये. अभिषेक शर्मा अपनी पारी की पहली ही गेंद पर खाता खोले बगैर जैकब डफी का शिकार बन गये.

ईशान किशन ने 21 बॉल में लगाया अर्धशतक

छह रन पर दो विकेट गंवाने के बाद टीम दबाव में थी लेकिन इशान पर कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने जैक फोक्स के खिलाफ तीन चौके और एक छक्का के साथ तीसरे ओवर से 24 रन बटोर कर दबाव कम कर दिया. उन्होंने इसके बाद कप्तान सैंटनर के खिलाफ हैट्रिक चौका लगाया और छठे ओवर में हेनरी के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और दो चौका जड़ते हुए 21 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। पावरप्ले में भारत ने 75 रन बना लिए.

फोक्स के ओवर्स में सूर्या ने जड़े चार चौके और एक छक्का

सूर्यकुमार ने सैंटनर के खिलाफ चौका लगाकर टीम के रनों का शतक पूरा किया, अब तक संभल कर खेल रहे भारतीय कप्तान ने नौवें ओवर में फोक्स के खिलाफ चार चौके और एक छक्का लगाया. टीम ने इस ओवर से 25 रन बटोर लिए. इशान 10वें ओवर में ईश सोढ़ी के खिलाफ आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में गेंद हवा में लहरा बैठे और हेनरी ने आसान कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया.

भारतीय कप्तान को डफी की गेंद पर मुश्किल जीवनदान मिला जब चैपमैन उनका कैच लपकने में नाकाम रहे और गेंद उनके हाथ से लगकर छह रन के लिए चली गयी। सूर्यकुमार ने अगली गेंद पर एक रन चुराकर 23 पारियों के बाद अपना अर्धशतक पूरा किया।

शिवम दुबे ने सोढ़ी के खिलाफ दो छक्के लगाकर हाथ खोला और फिर भारतीय कप्तान के साथ आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए आसान जीत दिला दी.

भारत ने टॉस जीतकर चुनी थी गेंदबाजी

सूर्यकुमार ने इससे पहले ओस की संभावना को देखते हुए टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. चोटिल अक्षर पटेल और आराम दिए गए जसप्रीत बुमराह की जगह हर्षित राणा और कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया गया. कॉन्वे (19 रन, नौ गेंद) और टिम सिफर्ट (24 रन, 13 गेंद) ने न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दिलाई लेकिन दोनों बल्लेबाज टीम के 43 रन के स्कोर पर आउट हो गए.

कोन्वे ने पहले ओवर में ही आउटस्विंगर से छकाए जाने के बावजूद अर्शदीप सिंह पर आक्रामक रुख अपनाया और तीन शानदार चौके व बैकवर्ड प्वाइंट के ऊपर से एक छक्का लगाकर 18 रन बटोरे. इसके बाद सिफर्ट ने भी अर्शदीप के अगले ओवर में चार चौके जड़ते हुए 18 रन निकाल लिए.

कुलदीप- दुबे ने कराई भारत की वापसी

चौथे ओवर में गेंदबाजी के लिए आए हर्षित राणा ने अपनी दूसरी ही गेंद पर कोन्वे को आउट किया. यह सफेद गेंद की इस सीरीज में चौथी बार था जब राणा ने बायें हाथ के इस सलामी बल्लेबाज को पवेलियन भेजा. इसके बाद रवींद्र ने कुछ शानदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह कुलदीप की फिरकी को पढ़ने में नाकाम रहे और आउट हो गए. इससे पहले कुलदीप ने खतरनाक ग्लेन फिलिप्स को गुगली पर छकाते हुए बैकवर्ड प्वाइंट पर कैच करवाया था.

शुरुआती 10 ओवरों में तीन विकेट पर 111 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड बड़े स्कोर की ओर बढ़ता दिख रहा था, लेकिन भारत ने मैच में वापसी की. शिवम दुबे ने 12वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और अपनी धीमी गेंद पर फॉर्म में चल रहे डैरिल मिचेल को आउट कर दबाव बना दिया.

अंतिम पांच ओवरों में कप्तान सैंटनर ने मोर्चा संभालते हुए कुछ आकर्षक चौके और हार्दिक पंड्या पर एक सीधा छक्का जड़ा। जैक्स फोक्स ने आखिरी दो गेंद पर छक्का और चौका जड़ जिससे  टीम को अंतिम पांच ओवरों में 57 रन बटोरे.