add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे सूर्या, मगर खास लिस्ट में बनाई जगह

सूर्य कुमार यादव ने 22 बॉल में 32 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 21, 2026 9:03 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड की टीम टी-20 सीरीज के पहले मैच में बुधवार को आमने-सामने हुई. इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव के फॉर्म पर फैंस की नजरें थी. सूर्या ने अपनी पारी की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की, मगर वह एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. हालांकि इसके बावजूद सूर्या ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के खास क्लब में एंट्री ली है.

सूर्य कुमार यादव ने 22 बॉल में 32 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया. उन्होंने अभिषेक शर्मा (84) के साथ 99 रन की साझेदारी की और मिचेल सेंटनर का शिकार बने. मिशेल सेंटनर ने चौथी बार टी-20 इंटरनेशनल में सूर्य कुमार यादव को अपना शिकार बनाया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अक्टूबर 2024 में सूर्या ने जड़ा था पिछला अर्धशतक

सूर्या का बल्ला टी-20 में लंबे समय से खामोश है. उन्होंने अपना पिछला अर्धशतक 12 अक्टूबर 2024 को लगाया था. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उन्होंने 35 गेंदों में 75 रन की पारी खेली थी. साल 2025 में सूर्या के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया था, पिछले साल उनका बेस्ट स्कोर 47 रन था. पिछले 23 इनिंग में सूर्या ने सिर्फ 276 रन बनाए हैं, उनका औसत 10.35 का था जबकि उनका स्ट्राइक रेट 115.67 का है.

खास लिस्ट में सूर्या की एंट्री

सूर्या ने इस पारी के साथ खास लिस्ट में जगह बनाई है. सूर्या भारत के लिए 100 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. सूर्यकुमार यादव से पहले भारत के लिए 100 या उससे अधिक टी20 खेलने की उपलब्धि रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के नाम है. रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 159 टी20 खेले हैं. दूसरे स्थान पर 125 मैचों के साथ विराट कोहली हैं. हार्दिक पांड्या भी 125 मैचों के साथ संयुक्त रुप से दूसरे नंबर पर हैं. सूर्या (100) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

सूर्या ने पूरे किए 9000 टी-20 रन

सूर्य कुमार यादव ने इसके साथ टी-20 में नौ हजार रन भी पूरे कर लिए हैं. ऐसा करने वाले वह चौथे खिलाड़ी हैं. इससे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन भी यह कारनामा कर चुके हैं.