• Home
  • News
  • Surya kumar yadav Praised Riyan parag innings against Delhi capitals in IPL 2024

बदला हुआ लड़का... राजस्थान रॉयल्स के युवा बैटर के फैन हुए सूर्य कुमार यादव

दिल्ली के खिलाफ मैच में 22 साल के रियान पराग ने अपनी पारी की शुरुआत धीमे अंदाज में की थी. पहले 26 बॉल में उन्होंने सिर्फ 26 रन बनाए थे, मगर इसके बाद अगले 19 बॉल में उन्होंने 58 रन बनाए

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 28, 2024, 11:15 PM IST

Published On Mar 28, 2024, 11:15 PM IST

Last UpdatedMar 28, 2024, 11:15 PM IST

Riyan Parag

(Image credit-iplt20.com)

जयपुर. आईपीएल 2024 में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा बैटर रियान पराग ने तूफानी पारी खेली. रियान पराग ने 45 गेंद में नाबाद 84 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और छह छक्के लगाए. पिछले सीजन निराश करने वाले पराग ने इस सीजन के दोनों मैच में प्रभावित किया है. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव रियान पराग की इस पारी के फैन हो गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया x पर पोस्ट शेयर कर रियान पराग की तारीफ की है.

सूर्य कुमार यादव ने x पर लिखा, कुछ हफ्ते पहले एनसीए में एक लड़के से मुलाकात हुई, वह थोड़ी परेशानी के साथ आया था, उसने पूरी तरह से रिकवरी पर ध्यान केंद्रित किया गया है और बड़े अनुशासन के साथ अपने कौशल पर काम किया. सूर्य कुमार यादव ने आगे लिखा.. और मुझे वहां के एक कोच से यह कहना गलत नहीं था कि ‘वह एक बदला हुआ लड़का है’. रियान पराग 2.0. ध्यान रहें.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रियान पराग ने आखिरी ओवर में जड़े 25 रन

जयपुर को गुरुवार को खेले गए मैच में 22 साल के रियान पराग ने अपनी पारी की शुरुआत धीमे अंदाज में की थी. पहले 26 बॉल में उन्होंने सिर्फ 26 रन बनाए थे, मगर इसके बाद अगले 19 बॉल में उन्होंने 58 रन बनाए. उन्होंने 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और एनरिख नॉर्खिया के आखिरी ओवर में दो छक्के और तीन चौके के साथ 25 रन ठोक डाले.

रियान पराग के लिए आईपीएल का पिछला सीजन काफी निराशानजक रहा था. उन्होंने आईपीएल की 7 पारियों में बैटिंग करते हुए सिर्फ 13 की औसत और 118.18 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 78 रन बनाए थे.

Editor's Pick