Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 2, 2026 9:53 AM IST

Surya Kumar yadav Salutes Sanju Samson: भारत ने वेस्टइंडीज को सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. भारतीय टीम की जीत में सबसे बड़ी भूमिका विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की रही. सैमसन ने इस मैच में 50 बॉल में नाबाद 97 रन की पारी खेलकर भारत की जीत सुनिश्चित की. खराब फॉर्म की वजह से जिसे प्लेइंग-11 में मौका नहीं दिया जा रहा था, वह भारत की जीत का सबसे बड़ा हीरो बनकर सामने आया. भारतीय कप्तान सूर्या ने भी उनकी पारी की बाद उन्हें झुककर सलाम किया.
हालांकि मैच से आठ दिन पहले हुए प्रेस कांफ्रेंस में संजू सैमसन को लेकर सूर्यकुमार का ऐसा बर्ताव नहीं था, लेकिन 8 दिन में ही संजू ने कप्तान को अपने सामने नतमस्तक होने पर मजबूर कर दिया.
Stylish ಆಗಿ ಮ್ಯಾಚ್ ಫಿನಿಷ್ ಮಾಡಿದ Sanju Samson, #TeamIndia ಗೆ ಗೆಲುವಿನ ಗಿಫ್ಟ್ ನೀಡಿದ್ದಾರೆ. Eden Garden ನಲ್ಲಿ ಈಗ ಹಬ್ಬದ ವಾತಾವರಣ! 💙🇮🇳#T20WorldCup2026 | #SUPER 8 | #INDvsWI | #SanjuSamson pic.twitter.com/uiFpbSuhIp
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) March 1, 2026
विश्व कप की शुरुआत से भारत बतौर ओपनिंग बल्लेबाज ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के साथ खेल रही थी. अभिषेक शर्मा ग्रुप स्टेज में पूरी तरह फ्लॉप रहे थे और लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए थे, उनकी बीमारी की वजह से नामीबिया के खिलाफ संजू को मौका मिला था। उन्होंने 8 गेंद पर 22 रन बनाए थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ अगले मैच में फिर से संजू को ड्रॉप कर अभिषेक को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई और अभिषेक पाकिस्तान वाले मैच में शून्य पर आउट हुए.
भारतीय टीम का सुपर-8 का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 फरवरी को था, मैच से एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस में सूर्यकुमार यादव से पत्रकारों ने सवाल किया कि कई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे, तो क्या संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है? इसके जवाब में सूर्यकुमार यादव ने हंसते हुए कहा था कि क्या आप चाहते हैं कि मैं संजू को अभिषेक शर्मा या तिलक वर्मा की जगह खिलाऊं? संजू को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में मौका नहीं मिला, इस मैच में अभिषेक, तिलक और रिंकू का बल्ला नहीं चला और टीम इंडिया हार गई और टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई.
T20 WC 2026: संजू सैमसन के धमाके से भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, इंग्लैंड से होगा मुकाबला
भारत का 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा सुपर-8 मैच था, जिसमें जीत जरूरी थी। टीम में बदलाव की चर्चा थी। रिंकू सिंह अपने बीमार पिता को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे, उनकी जगह सैमसन को टीम में लाया गया और ओपनिंग कराई गई. सैमसन ने 15 गेंद पर 24 रन बनाए, यह पारी छोटी लेकिन प्रभावी थी और भारतीय टीम इसी शुरुआत के दम पर जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाकर जीत हासिल कर पाई, इसके बाद संजू का प्लेइंग इलेवन में रहना तय हो गया था.
संजू सैमसन बने संकटमोचक, भारत को दिलाई धमाकेदार जीत, ध्वस्त किए कई बड़े रिकॉर्ड्स
एक मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मैच में भारत के पास जीत एकमात्र विकल्प थी, नहीं तो विश्व कप से बाहर होना पड़ता. वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 196 रन का लक्ष्य दिया था, लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने एक-एक कर अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के विकेट गंवा दिए, लेकिन जो पारी की शुरुआत से ही क्रीज पर खड़ा था और तूफानी अंदाज में रन बना रहा था, वह थे संजू सैमसन, सैमसन ने 50 गेंद पर 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन की पारी खेल भारत का स्कोर 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 199 पर पहुंचाकर 5 विकेट से जीत दिला दी. संजू ने बैक टू बैक छक्का और चौका लगाकर टीम को जीत और सेमीफाइनल का टिकट दिलाया, सैमसन अगर क्रीज पर नहीं रुके होते, तो भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल था.
यही वजह रही कि जब टीम को जीत दिलाकर संजू पवेलियन की तरफ लौटे तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी टोपी हटाकर और सर झुकाकर हंसते हुए उनका अभिवादन किया.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
