add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

24 पारी, 468 दिन... सूर्या ने खत्म किया सूखा, NZ के खिलाफ जड़ा तूफानी अर्धशतक

सूर्य कुमार यादव T20I में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज़्यादा बार 50 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा के साथ संयुक्त रुप से टॉप पर पहुंच गए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 23, 2026 10:32 PM IST

भारत के टी-20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव आखिरकार फॉर्म में लौटे. सूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में धमाकेदार पारी खेली और अर्धशतक लगाया. उनका यह अर्धशतक 468 दिन के बाद आया है. उन्होंने आखिरी अर्धशतक साल 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था.

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में सूर्य कुमार यादव ने 23 बॉल में अर्धशतक लगाया. सूर्य कुमार यादव ने 37 बॉल में 82 रन की पारी खेली. सूर्या ने इस पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए. उनकी इस पारी की मदद से भारत ने सात विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत बनाम न्यूजीलैंड के लिए T20I में सबसे तेज़ 50 रन (गेंदें)

21 बॉल- ईशान किशन रायपुर 2026*
22 बॉल- अभिषेक शर्मा नागपुर 2026
23 बॉल- केएल राहुल ऑकलैंड 2020
23 बॉल- रोहित शर्मा हैमिल्टन 2020
23 बॉल- सूर्यकुमार यादव रायपुर 2026*

2024 में सूर्या ने जड़ा था पिछला अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने अपना पिछला अर्धशतक अक्टूबर 2024 में लगाया था. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंदों पर 75 रन बनाए थे, उसके बाद से सूर्या का बल्ला खामोश था. पिछली 23 पारियों में उनका औसत 13 से 14 के बीच और स्ट्राइक रेट 120 से नीचे था.

सूर्या के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड

सूर्य कुमार यादव T20I में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज़्यादा बार 50 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा के साथ संयुक्त रुप से टॉप पर पहुंच गए हैं. अभिषेक और सूर्या ने आठ- आठ बार यह कारनामा किया है.

T20I में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज़्यादा बार 50 रन बनाने वाले खिलाड़ी

08- अभिषेक शर्मा
08- सूर्यकुमार यादव *
07- फिल साल्ट
07- एविन लुईस