सूर्य कुमार यादव वनडे टीम में क्यों नहीं है फिट, आंकड़े बताते हैं पूरी कहानी

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में शतक जड़ने वाले सूर्य कुमार यादव को वनडे टीम में जगह नहीं दिए जाने पर सवाल उठ रहे हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jan 10, 2023, 09:26 PM IST

Published On Jan 10, 2023, 09:26 PM IST

Last UpdatedJan 10, 2023, 09:26 PM IST

Surya Kumar yadav

Surya Kumar yadav

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी गई. श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में शतक जड़ने वाले सूर्य कुमार यादव को वनडे टीम में जगह नहीं दिए जाने पर सवाल उठ रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स भी बीसीसीआई और कप्तान रोहित शर्मा को टारगेट कर रहे हैं. हालांकि टीम मैनजमेंट का कहना है कि प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों को पहले टीम में जगह दी जाएगी.

वनडे सीरीज के पहले मैच में सूर्य कुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को मौका दिया गया है. टी-20 के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव के अगर वनडे आंकड़े की बात करें तो वह श्रेयस अय्यर के मुकाबले कहीं नजर नहीं आते हैं. वनडे मैच में सूर्य कुमार के मुकाबले श्रेयस अय्यर का पलड़ा भारी नजर आता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सूर्य कुमार यादव ने भारत के लिए कुल 16 वनडे मैच खेले हैं. सूर्य कुमार यादव ने वनडे में 32 की औसत और 100.52 की स्ट्राइक रेट से 384 रन बनाए हैं. वनडे में सूर्य कुमार यादव के नाम सिर्फ 2 अर्धशतक है. वहीं श्रेयस अय्यर की बात करें तो अय्यर ने भारत के लिए 40 वनडे मैचों में 47.42 की औसत और 96 की स्ट्राइक रेट से 1565 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 14 अर्धशतक भी लगाया है.

हालिया प्रदर्शन की बात करें तो सूर्य कुमार यादव के बल्ले से साल 2022 में 12 वनडे मैच में 26 की औसत से सिर्फ 260 रन ही निकले. जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक (64 रन) शामिल है. वहीं श्रेयस अय्यर ने साल 2022 में 15 वनडे मैच में कुल 14 पारियों में 60.08 की औसत से 724 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए. अय्यर साल 2022 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भी बल्लेबाज बने थे.

Editor's Pick