• Home
  • News
  • Surya set to be removed as India’s T20 skipper, Shreyas, Tilak in contention

सूर्यकुमार यादव से छिन सकती है टी20 की कमान, ये दो खिलाड़ी बने बड़े दावेदार

टीम इंडिया जून के आखिरी और जुलाई की शुरुआत में आयरलैंड के खिलाफ 2 और इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. जिसके पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव को उनके पद से हटाया जा सकता है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई इसके बारे में गंभीरता से विचार कर रही है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jun 04, 2026, 12:16 AM IST

Published On Jun 04, 2026, 12:16 AM IST

Last UpdatedJun 04, 2026, 12:16 AM IST

भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ अगली टी20 सीरीज खेलने वाली है. जिसके पहले भारत को लगातार दूसरा टी20 खिताब जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यकुमार यादव को भारत की टी20 टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है.क्योंकि पिछले डेढ़ साल के बतौर बल्लेबाज उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है. वहीं आईपीएल 2026 में भी सूर्या का बल्ला खामोश रहा. जिसके बाद उनको भारतीय टी20 टीम के कप्तान पद से हटाए जाने की चर्चा जोरों पर है.

कप्तानी के पद से हो सकती है सूर्यकुमार यादव की छुट्टी

भारत की टी20 टीम की कप्तानी से सूर्यकुमार यादव को हटाया जा सकता है. यह साफ है कि अगर सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाया जाता है. तो लगभग 18 महीनों तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण उन्हें टीम में एक खिलाड़ी के तौर पर भी नहीं रखा जाएगा. रिपोर्ट में बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाया जाना लगभग तय है. चयनकर्ता आईपीएल के आखिर तक इंतजार करना चाहते थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ताकि यह देख सकें कि क्या वह अपनी पुरानी लय में लौट पाते हैं या नहीं. लेकिन, वह पूरी तरह से लय से बाहर दिखे. वह रन ही नहीं बना रहे थे बल्कि उनकी बल्लेबाजी में भी वह धार नहीं दिख रही थी. इसलिए अब एक कड़ा फैसला लेना जरूरी हो गया है. चयनकर्ता उन्हें लंबी सूची से बाहर कर देंगे और उन्होंने संकेत दे दिया है कि सूर्यकुमार अब उनकी योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं.

सूर्या के बाद कौन बनेगा नया कप्तान

श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा भारतीय टी20 टीम के कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार की जगह लेने के लिए सबसे बड़े दावेदार बनकर उभरे हैं. हालांकि कप्तानी का चुनाव इतना सीधा नहीं है. सूर्यकुमार के बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर एक स्वाभाविक पसंद लगते हैं. लेकिन एक अप्रत्याशित विकल्प तिलक हो सकते हैं. जिनके बारे में चयन समिति के कई सदस्यों का मानना ​​है कि अपनी उम्र को देखते हुए वह एक आदर्श उम्मीदवार हैं.

रिपोर्ट के अनुसार तिलक को श्रीलंका में ए सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है. ताकि उनकी कप्तानी की काबिलियत को परखा जा सके. ऐसा समझा जाता है कि गंभीर को श्रेयस को लेकर कुछ आपत्तियां हैं. जो 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे जब मौजूदा भारतीय मुख्य कोच टीम के मेंटोर थे. उस समय श्रेयस ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि उनकी काबिलियत को कम आंका जा रहा है और यह बात किसी की नजर से छिपी नहीं रही. सभी को पता है कि गंभीर की पहली पसंद संजू सैमसन हैं. जिन्होंने टी20 विश्व कप के नॉकआउट चरण में शानदार प्रदर्शन किया था. लेकिन चयनकर्ताओं को इस बात का पूरा भरोसा नहीं है कि सैमसन या ईशान किशन में से कोई भी लंबे समय तक लगातार अच्छा प्रदर्शन कर पाएगा.

Editor's Pick