'..कबूल करने में कोई शर्म नहीं', ODI में खराब आंकड़ों पर बोले सूर्या

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सूर्या बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके और और तीन मैचों में 19, 24 और 35 बनाकर आउट हो गए.

Edited By : Vanson Soral |Aug 09, 2023, 12:15 PM IST

Published On Aug 09, 2023, 12:15 PM IST

Last UpdatedAug 09, 2023, 12:15 PM IST

Suryakumar Yadav-ODI

PIC Credit- BCCI

भारत में होने वाले वर्ल्ड कप 2023 में अब ज्यादा दिन शेष नहीं है और ऐसे में भारतीय टीम प्रबंधन ने धुरंधर सूर्यकुमार यादव को अंतिम 15-18 ओवरों में ज्यादा से ज्यादा गेंदें खेलने के लिए कहा है. बता दें, वनडे फॉर्मेट में सूर्या के आंकड़े बेहद सामान्य हैं और उन्हें ये बात कबूल करने में कोई शर्म नहीं है.

तीसरे T20I मैच में 44 गेंदों में 83 रनों की अपनी ताबड़तोड़ पारी से भारत को वेस्टइंडीज पर सात विकेट से जीत दिलाने के बाद सूर्या ने वनडे में अपनी खराब फॉर्म को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “मेरे वनडे में नंबर बहुत खराब हैं और इसे स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है. ईमानदार होना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हर कोई यह जानता है, क्योंकि हम सभी ईमानदारी के बारे में बात करते हैं.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सूर्यकुमार ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “इसलिए अपने प्रदर्शन के प्रति ईमानदार रहना बहुत महत्वपूर्ण है. लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें सुधार कैसे किया जाए.”

रोहित और राहुल की सलाह करेगी काम?

कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें इस फॉर्मेट में और ज्यादा खेलने की सलाह दी है. सूर्या ने कहा, “रोहित और राहुल सर ने मुझसे कहा है कि यह ऐसा प्रारूप है जिसमें मैं ज्यादा नहीं खेलता इसलिए तुम्हें इसे और खेलना होगा और इसके बारे में सोचना होगा. अगर आप आखिरी 10-15 ओवरों में बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो सोचें कि आप टीम के लिए क्या कर सकते हैं. हम आपसे बस यही चाहते हैं कि आप 45-50 गेंदें खेलें, अगर आपको 15-18 ओवरों में बल्लेबाजी करने को मिलती है, तो अपना खुद का गेम खेलें. अब यह मेरे हाथ में है कि इस जिम्मेदारी को अवसर में कैसे बदला जाए.”

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सूर्या बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके और और तीन मैचों में 19, 24 और 35 रन बनाकर आउट हो गए. अब तक, उन्होंने 26 वनडे मैच खेले हैं और 24.33 की औसत से 511 रन बनाए हैं, जो उनके T20I के औसत 45.6 से बहुत कम है.

सूर्या का वनडे में औसत बेहद खराब

इस साल सूर्यकुमार ने 10 वनडे मैच खेले और सिर्फ 14 की औसत से रन बनाए. उन्होंने कहा, “हमने बहुत सारे T20 मैच खेले हैं, इसलिए यह एक आदत बन गई है। हम नियमित रूप से T20 खेलते हैं और हमें बस खुद को अभिव्यक्त करने की जरूरत है। लेकिन हम बहुत ज्याजा वनडे मैच नहीं खेले हैं और वनडे सबसे चुनौतीपूर्ण प्रारूप है.”

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा इसलिये है क्योंकि आपको परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करनी होती है. उदाहरण के तौर पर अगर विकेट जल्दी गिर जाते हैं तो आपको क्रीज पर ज्यादा समय बिताना चाहिए (टेस्ट क्रिकेट की तरह खेलना चाहिए), फिर एक गेंद में एक रन बनाओ और अंतिम छोर की तरह T20 मुकाबले की तरह खेलो.’’

सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘अब टीम प्रबंधन ने मुझे इस प्रारूप के बारे में जो कुछ कहा है, मैं उसे सिर्फ वनडे में लागू करने की कोशिश कर रहा हूं. कुछ समय लो, टीम की जरूरत के हिसाब से खेलो और फिर अंत में अपना स्वाभाविक खेल दिखाओ. मैं बस टीम प्रबंधन की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा. ’’

Editor's Pick