- क्रिकेट न्यूज़
- News
- suryakumar yadav and ishan kishan deserve to be in t20 world cup team says vvs laxman
T20 वर्ल्ड कप में खेलने के हकदार हैं Suryakumar Yadav और Ishan Kishan: VVS Laxman
वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में जगह पाने के हकदार हैं.
Published On Mar 25, 2021, 02:57 PM IST
Last UpdatedMar 25, 2021, 02:57 PM IST
सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन @surya_14kumarTwitter
Suryakumar Yadav and Ishan Kishan deserve to to be part of t20 world cup: हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खत्म हुई 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम में अपना जलवा बिखेरन वाले युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के परफॉर्मेंस से प्रदर्शन से भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) काफी प्रभावित हैं. लक्ष्मण चाहते हैं कि दोनों खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप 2021 में जगह मिलनी ही चाहिए.
वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि वर्ल्ड कप टीम का चयन मुश्किल सवाल है. क्योंकि कई युवा खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में अपने चयन का दावा ठोक रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैं मानता हूं कि ये दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में जगह पाने के हकदार हैं.
बाईस वर्ष के ईशान और 30 वर्ष के सूर्यकुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार पदार्पण किया. ईशान ने इंग्लैंड के खिलाफ 32 गेंद में 56 रन बनाए, जबकि सूर्य ने चौथे और 5वें टी20 में क्रमश: 31 गेंद में 57 और 17 गेंद में 32 रन बनाए. लक्ष्मण ने स्टार स्पोटर्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘यह काफी कठिन सवाल है क्योंकि हमने देखा है कि इस सीरीज में कई युवाओं ने मौके का पूरा फायदा उठाया है.’
उन्होंने कहा, ‘लेकिन जिस तरह से ईशान और सूर्यकुमार ने अपनी पहली पारी में खेला, मुझे लगता है कि मेरी 15 खिलाड़ियों की वर्ल्ड कप टीम में दोनों होंगे.’ इस चर्चा में लक्ष्मण के अलावा भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ (Sanjay Bangar) भी शामिल थे. उन्होंने कहा कि अभी टी20 वर्ल्ड कप में काफी समय है और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके कई खिलाड़ी टीम में जगह पा सकते हैं.
उन्होंने कहा, ‘अभी वर्ल्ड कप में काफी समय है. उससे पहले आईपीएल होना है. मुझे लगता है कि कुछ खिलाड़ी जगह बना सकते हैं और इसकी गुंजाइश है. अभी किसी को वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने की दौड़ से बाहर नहीं कहा जा सकता.’ यह पूछने पर कि क्या भुवनेश्वर कुमार टीम में होंगे. बांगड़ ने कहा, ‘बेशक. वह फिट हैं और फॉर्म में भी हैं.’