IND vs SA: सूर्यकुमार यादव ने मानी अपनी महागलती, अक्षर को नंबर 3 पर भेजने पर बोले...
IND vs SA: सूर्यकुमार यादव ने मानी अपनी महागलती, अक्षर को नंबर 3 पर भेजने पर बोले...
IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने भारत को टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में 51 रन से हरा दिया. भारतीय टीम की हार के बाद बैटिंग ऑर्डर में बदलाव की आलोचना हुई.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - December 12, 2025 10:10 AM IST
suryakumar-yadav
साउथ अफ्रीका ने भारत को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 51 रन से हरा दिया. भारत की हार के बाद मैच में टीम के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव को लेकर खूब चर्चा हुई. इस मैच में अक्षर पटेल को नंबर तीन पर भेजा गया. और इस फैसले की वजह कई लोगों को समझ नहीं आई. हालांकि गुरुवार को मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इसका समर्थन किया. कोच गौतम गंभीर ने अक्षर पटेल को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजकर एक जुआ खेला. हालांकि इसका फायदा नहीं हुआ. और पटेल कभी लय हासिल नहीं कर पाए.
साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डि कॉक की 90 रन की पारी के दम पर और मार्को यानसन के पावरप्ले में दो विकेट के चलते पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. डि कॉक की बैटिंग के द पर साउथ अफ्रीका ने चार विकेट पर 213 रन का स्कोर बनाया. उस वक्त लग रहा था कि शाम को ओस के माहौल में इस स्कोर की परीक्षा होगी. भारतीय टीम इस लक्ष्य का पीछा करने में कभी लय हासिल नहीं कर सकी. तिलक वर्मा ने जरूर 62 रन बनाए लेकिन यह काफी नहीं रहा. भारतीय टीम ने 51 रन पर अपने तीन विकेट खो दिए थे. और यहीं से लक्ष्य उसकी पहुंच से दूर होता जा रहा था.
Add Cricket Country as a Preferred Source
मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि आखिर अक्षर को नंबर तीन पर भेजने के पीछे क्या उद्देश्य था.
उन्होंने कहा, ‘जहां तक अक्षर को ऊपर भेजने की बात है, तो हमने उसे सपोर्ट किया क्योंकि वह सभी फॉर्मेट में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. आज बस यह कामयाब नहीं हुआ. किस्मत ने साथ नहीं दिया लेकिन हम यहां से सीखने और बेहतर होने का मौका मिलेगा. हम आपको धर्मशाला में मिलेंगे. आज थोड़ी ओस थी, लेकिन, तब भी जब प्लान ए काम नहीं कर रहा था तो हमें जल्दी से बदलना चाहिए था. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने हमें सिखाया कि असल में कैसे गेंदबाजी करनी चाहिए. और हम उसे अगले मैच में इस्तेमाल करेंगे.’
भारतीय कप्तान ने यह भी माना कि 214 रन के लक्ष्य उन्हें और शुभमन गिल को ज्यादा जिम्मेदारी उठानी चाहिए थी.
उन्होंने कहा, ‘अभिषेक बहुत कमाल हैं लेकिन हम उनसे हर बार उम्मीद नहीं कर सकते. शुभमन पहली गेंद पर आउट हो गए लेकिन मुझे अधिक वक्त तक बल्लेबाजी करनी चाहिए थी. आज चीजें हमारे हिसाब से नहीं हुईं, सिवाय टॉस के. शायद मुझे टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए थी. लेकिन ठीक है. हमने पहले गेंदबाजी की और शुरुआत में ही अजस्ट नहीं हो पाए और बाद में अहसास हुआ कि इस पिच पर किस लंबाई पर गेंदबाजी करनी है. यह सीखते रहने की प्रक्रिया है, और हम आगे बढ़ जाएंगे.’
अक्षर गुरुवार को हुए मैच में पहले ही ओवर में मैदान पर उतर आए. वह गोल्डन डक का शिकार हुए जब लुंगी नगिडी ने उन्हें स्लिप में कैच करवाया. इसके बाद अभिषेक शर्मा 17 और सूर्यकुमार यादव पांच रन बनाकर आउट हो गए. अक्षर कोई लय हासिल नहीं कर पाए. वह आखिर में 21 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें रीजा हेनरिक्स ने ओटनील बार्टमैन ने शॉर्ट कवर पर कैच किया.
भारतीय टीम 3 विकेट पर 32 रन के स्कोर पर पहुंची थी और यहां से लक्ष्य बहुत मुश्किल था. तिलक वर्मा ने प्रयास किया. उन्होंने 34 गेंद पर 62 रन बनाए लेकिन भारत हमेशा पीछे ही रही. बार्टमैन ने वापसी पर कमाल की गेंदबाजी की. 19वे ओवर में उन्होंने तीन विकेट लिए. भारत आखिर 19.1 ओवर में 162 के स्कोर पर सिमट गया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.