• Home
  • News
  • Suryakumar Yadav hits 100 off 49 balls against New Zealand, second T20I ton

सूर्यकुमार के बवंडर से हिला न्यूजीलैंड, तूफानी शतक ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

सूर्या ने 49 गेंदों पर अपना तूफानी शतक पूरा किया. उन्होंने 51 गेंदों पर नाबाद 111 रनों की पारी खेली जिसमें 11 चौके और 7 छक्के जड़े. उनके बल्ले से 86 रन महज 18 गेंदों पर आए.

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 20, 2022, 02:29 PM IST

Published On Nov 20, 2022, 02:29 PM IST

Last UpdatedNov 20, 2022, 02:29 PM IST

Suryakumar

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव का शानदार फॉर्म लगातार जारी है. सूर्य कुमार यादव ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में शतक जड़ दिया. टी-20 इंटरनेशनल में सूर्य कुमार यादव का दूसरा शतक है. उन्होंने केएल राहुल (दो शतक) की बराबरी की. भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा शतक रोहित शर्मा के नाम है. रोहित ने टी-20 इंटरनेशनल में चार शतक लगाए हैं.

सूर्या ने 49 गेंदों पर अपना तूफानी शतक पूरा किया. उन्होंने 51 गेंदों पर नाबाद 111 रनों की पारी खेली जिसमें 11 चौके और 7 छक्के जड़े. उनके बल्ले से 86 रन महज 18 गेंदों पर आए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये भारत की ओर से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. इस मामलें में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं. कोहली ने दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ इसी साल नाबाद 122 रनों की पारी खेली थी. दूसरे पायदान पर रोहित शर्मा का नंबर आता है जिन्होंने 118 रनों की पारी श्रीलंका के खिलाफ खेली थी.

भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत T20I स्कोर

122 * (61) विराट कोहली बनाम अफगानिस्तान दुबई 2022
118 (43) रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका इंदौर 2017
117 (55) सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड नॉटिंघम 2022
111 * (51) सूर्यकुमार यादव बनाम न्यूजीलैंड माउंट माउंगानुई 2022
111 * (61) रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज लखनऊ 2018

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव T20I में एक कैलेंडर वर्ष में 2 शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं.

Editor's Pick