- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Suryakumar Yadav outs for a golden duck for the 3rd Consecutive time in ODI
IND vs AUS: 'मिस्टर 360 डिग्री' बने जीरो डिग्री, सूर्या ने लगाई गोल्डन डक की हैट्रिक
चेन्नई में तीसरे वनडे में सूर्यकुमार यादव पहली ही गेंद पर एश्टन एगर का शिकार बन गए. वह लगातार तीसरे वनडे में अपना खाता भी नहीं खोल सके.
Published On Mar 22, 2023, 09:08 PM IST
Last UpdatedMar 22, 2023, 09:08 PM IST
BCCI
पहला वनडे, दूसरा वनडे और अब तीसरा वनडे. सूर्यकुमार यादव के लिए कुछ नहीं बदला. 3 मैचों की इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव मैदान पर आते रहे और पहली गेंद पर आउट होकर पवेलियन जाते रहे. T20I में अपनी बल्लेबाजी का डंका बजाने वाले सूर्यकुमार यादव वनडे में अब तक फिसड्डी साबित हुए हैं.
चेन्नई में तीसरे वनडे में सूर्यकुमार यादव पहली ही गेंद पर एश्टन एगर का शिकार बन गए. वह लगातार तीसरे वनडे में अपना खाता भी नहीं खोल सके. 36वें ओवर में एगर ने तेज गति से सीधे लेंथ गेंद फेंकी जो थोड़ी सी नीची रही. सूर्या ने बैकफ़ुट पर जाकर रोकने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले को छकाते हुए विकेट से जा टकराई. इस तरह सूर्यकुमार लगातार तीसरे डक के साथ पवेलियन लौट गए.
तीन ODI में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव:-
- 0(1)
- 0(1)
- 0(1)
वनडे में गोल्डन डक
- 1 – एबी डिविलियर्स (14 साल)
- 3 – सूर्यकुमार (1 सीरीज)
ODI में लगातार तीन बार डक पर आउट होने वाले भारतीय
- सचिन तेंदुलकर (1994)
- अनिल कुंबले (1996)
- जहीर खान (2003-04)
- ईशांत शर्मा (2010-11)
- जसप्रीत बुमराह (2017-2019)
- सूर्यकुमार यादव (2023)
सूर्यकुमार यादव तीन मैचों की वनडे सीरीज में तीन डक पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने. कुल मिलाकर 13 बल्लेबाज द्विपक्षीय वनडे सीरीज(पांच से सात मैचों तक) में तीन डक पर आउट हुए हैं. सूर्या इस सूची में एकमात्र भारतीय हैं.