Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 14, 2026 8:30 PM IST

भारत और पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार 15 फरवरी को आमने-सामने होगी. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में अभिषेक शर्मा के खेलने को लेकर सस्पेंस जारी है. अभिषेक शर्मा के प्लेइंग-11 में शामिल होने पर मैच से एक दिन पहले सूर्या ने जवाब दिया है.
सूर्या ने शनिवार को मजाक में कहा, अगर आप सब चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा खेले तो हम उसे खिलाएंगे. वहीं हैंडशेक के सवाल पर भारतीय कप्तान ने कहा कि 24 घंटे इंतज़ार करो, हम क्रिकेट खेलने आए हैं, अच्छा खाना खाओ और सो जाओ. वाशिंगटन सुंदर की चोट पर अपडेट देते हुए भारतीय कप्तान ने कहा कि वह लने के लिए तैयार हैं.
भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने पिछले साल दुबई में आयोजित एशिया कप के समय से एक-दूसरे से हाथ मिलाना बंद कर दिया है. यह टूर्नामेंट पहलगाम हमले और उसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में खेला गया था.
सूर्या ने कहा कि पाकिस्तान को जल्दी आने का ज़्यादा फ़ायदा नहीं होगा, लेकिन हमारे पास प्लान तैयार हैं. सूर्यकुमार ने स्पष्ट किया कि टीम आक्रामक क्रिकेट की अपनी रणनीति पर कायम रहेगी. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान पिछले पखवाड़े से श्रीलंका में डेरा डाले हुए है जिससे उन्हें कुछ बढ़त मिल सकती है, लेकिन भारतीय टीम भी इन परिस्थितियों से परिचित है. उन्होंने कहा, उन्हें थोड़ी बढ़त मिल सकती है, लेकिन हम पहले भी यहां खेल चुके हैं, परिस्थितियां भारत जैसी ही हैं, श्रीलंका में खेलना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन अंत में आपको खुद को चुनौती देनी होती है, समाधान ढूंढना होता है और बेहतर प्रदर्शन करना होता है.
वहीं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने रविवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप मैच के टॉस या मुकाबले से बाद भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के सवाल पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया लेकिन कहा कि खेल उसी भावना से खेला जाना चाहिए, जिसके लिए वह जाना जाता है. आगा ने कहा, क्रिकेट (सही) भावना के साथ खेला जाना चाहिए, मेरी व्यक्तिगत राय शायद मायने नहीं रखती, लेकिन क्रिकेट उसी तरीके से खेला जाना चाहिए, जिस तरह से इसे हमेशा खेला जाना चाहिए था, क्या करना है, यह तय करना उन पर निर्भर है.
इस बीच यह भी पता चला है कि रविवार को प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय खेमे का माहौल भी आक्रामक के बजाय अधिक संयमित है, टीम ने इस मामले में अंतिम निर्णय उच्च अधिकारियों पर छोड़ दिया है, टीम उनके निर्देशों का पालन करेगी।
भारतीय टीम के अंदर हालांकि सोशल मीडिया पर सार्वजनिक भावनाओं को लेकर सतर्कता भी है, क्योंकि पहलगाम हमले के बाद भावनाएं अब भी काफी संवेदनशील बनी हुई है और प्रतिक्रियाएं तीखी हो सकती हैं.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा था कि वह कोलंबो में भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए मौजूद रहेंगे, जहां उन्हें उम्मीद है कि बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के साथ पिछले कुछ हफ्तों में बने तनाव को कम करने का मौका मिलेगा. भारत की ओर से बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास, सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की उपस्थिति की संभावना है. बांग्लादेश के अखबार ‘प्रथम आलो’ से बातचीत में इस्लाम ने कहा कि इस हाई-प्रोफाइल मैच के लिए निमंत्रण आईसीसी की ओर से आया है।
उन्होंने कहा, आईसीसी ने यह फैसला लिया है, आईसीसी के प्रमुख हितधारक ये पांच एशियाई देश हैं और 15 तारीख को होने वाले भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच के लिए वे चाहते हैं कि इन पांचों देशों के प्रतिनिधि मैदान पर एक साथ मौजूद रहें, मैच देखें और आपस में बातचीत करें. पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी भी कोलंबों पहुंचेंगे.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
